New Year 2026 Celebrations Pilgrims Seek Blessings and Enjoy Picnics in Chandwa and Barwadih धार्मिक स्थलों में अराधना के साथ हुई नये साल की शुरूआत, Latehar Hindi News
चंदवा,बरवाडीह प्रतिनिधि। नई सुबह के साथ नये वर्ष 2026 का आगमन हो चुका है। गुरूवार को स्थानीय लोगों ने अपने अपने धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना कर नये साल की शुरूआत किया। लोग सपरिवार अपने-अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर पिकनीक मनाते देखे गये। चंदवा में नगर मंदिर, नगर डैम, देवनद तट, बच्चों का पसंदीदा इको पार्क, उंचाई से गिरता मनोरम कांति झरना, हिंडालको पार्क, डुमारो पंचायत के ढोंटी गांव स्थित झुनझुनिया वाटर फॉल समेत कई दर्शनीय स्थल पर लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पिकनीक का लुत्फ उठाया। इधर नव वर्ष को लेकर चंदवा पुलिस सभी चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से वाहन जांच अभियान चलाया गया ।
उधर बरवाडीह के लोगो ने पहाड़ी मंदिर, पंचमुखी, आदिशक्ति महावीर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में नव वर्ष पर पूजा - अर्चना करते हुए मत्था टेका और नव वर्ष की शुरुआत ठीक ढंग से होने की कामना की । सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता पूजा- अर्चना के लिए लग गया था। जो दोपहर तक मंदिरों में जारी रहा। इसके बाद लोगो ने अपने घरों और पर्यटक स्थलों पर जाकर पिकनिक का आनन्द उठाया। फोटो-2 - गुरूवार को लातेहार में श्री वैष्णों दुर्गा मंदिर में मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना करते स्थानीय लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play