New Year 2026 Celebrations Throngs Enjoy Picnic at Popular Tourist Spots मौज-मस्ती और नए संकल्पों के साथ अंग्रेजी नववर्ष 2026 ई का गर्मजोशी से स्वागत चहुंओर वेलकम 2026 और हैप्पी न्यू ईयर की गूंज, Latehar Hindi News
बेतला प्रतिनिधि। कैलेंडर वर्ष 2026 ई का पहला दिन गुरूवार को लोगों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों में पिकनिक मनाया और मौज-मस्ती की। सुबह से ही सूर्य-दिखने के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान अपने मित्रों और परिजनों के साथ पिकनिक स्पॉटों पर कई तरह के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। डीजे के धुन पर नाचते-गाते-थिरकते दिखे। खासकर नववर्ष को लेकर युवा वर्ग अधिक उत्साहित दिखे। नतीजतन इस दिन क्षेत्र के चुनिंदा पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों केचकी संगम, बेतला पार्क, ऐतिहासिक पलामू किला, कमलदहझील,असुर बांध, कोयल और औरंगानदी के तटवर्ती इलाकों आदि जगहों में लोगों की रिकॉर्डतोड़ भीड़ देखी गई।
हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पिकनिक मनाने,मौज-मस्ती करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर अंग्रेजी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यूं तो उन पर्यटन स्थलों पर पिकनिक मनाने की शुरुआत पूर्व में दिसंबर माह से ही शुरू हो गई थी। पर इसवर्ष एक जनवरी को उन जगहों में लोगों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। इधर लोगों की सुरक्षा में जिला पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश से बरवाडीह पुलिस सभी पर्यटन स्थलों में सुबह से ही पूरी तरह चौकस और मुस्तैद दिखी। वहीं थाना प्रभारी व पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। फोटो- 11- गुरूवार को केचकी संगम में पहली जनवरी का जश्न मनाते लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play