New Year:दिल्ली में नए साल का पहला दिन आस्था के नाम, ईश्वर का ध्यान कर नए संकल्प के साथ हुई 2026 की शुरुआत - The First Day Of The New Year In Delhi Was Dedicated To Faith.

New Year:दिल्ली में नए साल का पहला दिन आस्था के नाम, ईश्वर का ध्यान कर नए संकल्प के साथ हुई 2026 की शुरुआत - The First Day Of The New Year In Delhi Was Dedicated To Faith.

नव वर्ष 2026 का स्वागत लोगों ने ईश्वर का स्मरण और नए संकल्प के साथ किया। साल के पहले दिन शहरभर में आस्था का उत्सव देखने को मिला। पौ फटते ही मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों और गुरुद्वारों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने-अपने आराध्य के दर पर माथा टेककर शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ की।

नववर्ष के रंग में रंगी राजधानी, इंडिया गेट और सीपी के सेंट्रल पार्क में उमड़ी भीड़ नववर्ष पर राजधानी दिल्ली का माहौल पूरी तरह भीड़ भाड़ वाला नजर आया लोग परिवार, बच्चों और मित्रों के साथ प्रमुख स्थलों घू्मते दिखे। चारों ओर हंसी-खुशी, उत्साह और नए साल की उमंग दिखाई दी। इंडिया गेट पर सुबह के समय से पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। लोग तिरंगे के साए में यादगार तस्वीरें खिंचवाते, बच्चों के साथ सैर करते और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए। बच्चों के लिए यह दिन खास रहा, वहीं बुजुर्गों ने भी परिवार संग समय बिताकर साल की अच्छी शुरुआत की। इंडिया गेट और सेंट्रल पार्क लोगों के लिए जश्न का केंद्र बने रहे और नए साल की शुरुआत यादगार बन गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more updates in Hindi.

View Original Source