New Year Celebration at Tapa Hill Natural Park Draws Large Crowds नये साल में तपा पहाड़ के नेचुरल पार्क में उमड़ी सैलानियों की भीड़, Latehar Hindi News

New Year Celebration at Tapa Hill  Natural Park Draws Large Crowds नये साल में तपा पहाड़ के नेचुरल पार्क में उमड़ी सैलानियों की भीड़, Latehar Hindi News

लातेहार,प्रतिनिधि। जिला वासियों ने नये साल का आगाज गरमजोशी के साथ किया। जिला मुख्यालय के आसपास के पिकनिक स्पाटों में लोगों का हुजुम देखा गया। वहीं जिला मुख्‍यालय के तपा पहाड़ में निर्माणाधीन नेचुरल पार्क में भी काफी संख्‍या में लोग पहुंचे और प्रकृति के मनोहारी दृश्‍यों का आनंद उठाया। लोगों ने कहा कि तपा पहाड़ में वन विभाग के द्वारा बन रहे नेचुरल पार्क की खुबसूरती देखते ही बन रही है। जब पार्क पूरा बन जायेगा तो इसकी खुबसूरती और बढ़ जायेगी। खास पर तपा पहाड़ इस नेचुरल पार्क की खुबसूरती में चार चांद लगाती है। पहाड़ में चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनायी जा रही है।

सैलानियों को बैठने के लिए कई जगहों पर कॉटेज बनाये गये हैं। इसके अलावा ओपेन टेबूल भी बनाया गया है, जहां सैलानी बैठ कर पहाड़ का दीदार कर सकते हैं। सैलानी ने बताया कि इस पार्क के पूरा हो जाने से लोगों को शहर में पार्क की कमी दूर हो जायेगी। इस पार्क की सबसे बड़ी बात यह है कि प्रकृति से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गयी है। पहाड़ को उसके मूलरूप में ही रखा गया है। बता दें कि वन विभाग के द्वारा दो करोड़ 39 लाख रूपये की लागत से नेचुरल पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। फोटो- 19- नये साल में तपा पहाड़ में उमड़ी सैलानियों की भीड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source