New Year Celebrations at Popular Picnic Spots Tourists Enjoy Festivities and Nature नव वर्ष पर पर्यटन स्थलों पर दिखा मेले जैसा दृश्य, Latehar Hindi News
चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पिकनिक स्पॉट नव वर्ष के अवसर पर पर्यटकों से गुलजार रहें। पर्यटन स्थलों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। नये साल की खुशी पर लोगो ने दोस्तो व परिजनों के साथ जमकर मस्ती की। लोगो ने पिकनिक को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी भी की। देर रात से ही नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था लोग अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को फोन और वाट्सएप पर मैसेज भेज नये साल की बधाई देते नजर आ रहे थे। नव वर्ष की सुबह लोग नगर मंदिर पहुंच सुख शांति की मन्नत मांगी नगर मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ पर्यटन स्थलों की ओर जाते दिखे। दिन भर सड़क वीरान व पर्यटन स्थल गुलज़ार रहे।प्रखंड के चंदवा लोहरदगा सीमाने पर स्थित कांति झरना, ढोंटी झुंझुनिया वाटर फॉल, हिंडाल्को पार्क समेत 27 नंबर ब्रिज पर पर्यटकों की काफी भीड़ रही। जंगलो पहाड़ो के बीच प्रकृति की गोद में बसे कांति झरना की सुंदरता का लोगो ने खूब लुत्फ उठाया ऊंचाई से गिरते पानी की सुंदरता भी पर्यटकों का मन मोह रही थी। नव वर्ष को लेकर चंदवा पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुश्तैद दिखी। फोटो -20- गुरूवार को 27 नंबर पुल पर पर्यटकों की भीड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play