New Year Celebrations in Badaun Devotion Rituals and Community Festivities नववर्ष: मंदिरों में पूजा-पाठ कर नये वर्ष में दिन की शुरुआत, Badaun Hindi News
बदायूं, संवाददाता। नए वर्ष पर दिन की शुरुआत लोगों ने पूजा-पाठ के साथ की। शहर में मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में पूजा के दौरान लोगों ने साल भर सुख, समृद्धि की कामना की, साथ ही कारोबार की तरक्की के लिए भी प्रभु की आराधना की। नव वर्ष पर लोगों ने दान पुण्य भी किया। बिरूआबाड़ी मंदिर में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले में 2026 का आगाज शानदार तरीके से किया। सुबह में लोगों ने सबसे पहले स्नान किया। इसके बाद घरों के मंदिर में पूजन किया। तमाम लोग घर के आसपास बने मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचे।
शहर के गौरी शंकर देवालय, नगला मंदिर, बिरूआबाड़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह के समय पूजा अर्चना करने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में गूंज रहे घंटों की धुन से माहौल एक दम भक्तिमय था। मंदिर में लोगों ने खुद के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर से घर आने पर लोगों ने पहले मीठा खाया, इसके बाद फिर कहीं नाश्ता किया। नए साल में पहले दिन लोगों ने अपने घरों में पूड़ी, कचौड़ी एवं पनीर तैयार कराया। एक दूसरे को भी लोगों नये साल पर पार्टी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play