New Year Celebrations in Chitara Devotion Festivities and Tourist Attractions पूजा-पाठ से नववर्ष की शुरुआत, सिकटिया बराज बना पिकनिक का केंद्र, Deogarh Hindi News

New Year Celebrations in Chitara  Devotion  Festivities  and Tourist Attractions पूजा-पाठ से नववर्ष की शुरुआत, सिकटिया बराज बना पिकनिक का केंद्र, Deogarh Hindi News

चितरा। नववर्ष के अवसर पर कोलियरी क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के अधिकांश लोगों ने नए साल की शुरुआत पूजा-पाठ से करते हुए चितरा स्थित दुखिया बाबा शिव मंदिर, माता पार्वती मंदिर, राधा-माधव मंदिर, श्रीराम दरबार, शनि मंदिर व माता छिन्नमस्तिका काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर परिवार संग नववर्ष का आनंद उठाया। सिकटिया बराज में उमड़ा सैलानियों का सैलाब :- नए साल के मौके पर थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया बराज पिकनिक स्थल के रूप में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मधुपुर, करौं, चितरा, पालोजोरी, सारठ, जामताड़ा सहित दूर-दराज के गांवों और शहरों से पर्यटक मित्रों व परिजनों के साथ यहां पहुंचे। पिकनिक मनाने आए लोगों ने बताया कि सभी आवश्यक सामग्री साथ लाकर अपनी पसंद का भोजन स्वयं तैयार कर रहे हैं। बराज के साफ पानी और विदेशी पक्षियों का नजारा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :- पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में एसआई शीतल बरला, ग्रामीण पुलिस कर्मी मनोज रवानी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी सहित अन्य महिला व पुरुष पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते नजर आए। बाजारों में रही रौनक :- नववर्ष पर खान-पान की परंपरा के तहत लोगों ने जमकर मीट-मुर्गा व मीठा की खरीदारी की। अहले सुबह से ही चितरा गांधी चौक स्थित मीट व मुर्गा दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार इस दौरान लाखों रुपए का कारोबार हुआ। कोलियरी क्षेत्र में नववर्ष का आगाज श्रद्धा, आनंद और उत्साह के साथ हुआ, जहां मंदिरों की घंटियों से लेकर पर्यटन स्थलों की चहल-पहल तक हर ओर उत्सव का माहौल नजर आया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source