New Year Picnic Celebrations at Gamharia Police Ensure Safety Amidst Reduced Crowds नव वर्ष पर गंजिया बराज क्षेत्र सैलानियों से रहा गुलज़ार, हुड़दंगियों के खिलाफ हुई कार्रवाई, Adityapur Hindi News
गम्हरिया। नव वर्ष पर गम्हरिया क्षेत्र का पिकनिक स्थल सैलानियों से गुलजार रहा। खरकई नदी के मनोरम स्थल पर स्थित गंजिया बराज में काफी संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन अन्य वर्षों की तरह भीड़ कम देखी गई। पिकनिक के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हो और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक दल-बल के साथ बराज में सक्रिय रहे। पिकनिक स्थल पर पुलिस की सक्रियता को देख हुड़दंगी किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं मचा पाए। पिकनिक स्थल के पास रफ ड्राइविंग कर रहे छह बाइक को पकड़ा गया। इस दौरान कुछ युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गए।
छह बाइक को जब्त करते हुए तीन युवकों को पकड़ा गया। जिन्हें देर शाम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि रफ ड्राइविंग कर राहगीरों को प्रभावित करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर कांड्रा क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी किनारे मानीकुई में भी पिकनिक मनाने की भीड़ रही। इस दौरान कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू मुस्तैद रहे। शिव बांध में नव वर्ष पर कार्यक्रम बड़ा गम्हरिया स्थित शिव बांध में नवबर्ष का स्वागत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ किया गया। इस अवसर पर बीते बुधवार को संध्याकाल से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर आमंत्रित स्थानीय कलाकार संजय स्वर्णकार, कुमार संजय, संजय पांडा ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों को प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान युवा, बच्चे सभी झूम उठे थे। रात्रि 12 बजे सभी ने केक काट कर एक-दूसरे को खिलाते हुए गले मिलकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके सफल आयोजन में दिव्यांशु, ऋषि कुमार, ओम बाबू, दिव्या, प्रियांशु रंजन, भारती कुमारी, किशलय रंजन समेत सभी कॉलोनी वासियों का योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play