Nh-44 Accident: Biker Killed In Collision With Truck - Madhya Pradesh News - Seoni News:nh-44 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विस्तार Follow Us
सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छपारा कला बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
मृतक की पहचान सतीश यादव (55) निवासी धूमा के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से धूमा से सिवनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिवनी से लखनादौन की दिशा में जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम
टक्कर लगते ही सतीश यादव सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। खून ज्यादा बहने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
ट्रक चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।