Noida Wonder Defeated Dronacharya. - Noida News
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आईएसएफएस. की ओर से आयोजित विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को नोएडा वंडर क्रिकेट अकादमी ने द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी को मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा वंडर की टीम 39.1 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हुई। शौर्य ने 65 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अबीर ने 49 और अमित ने 36 रन बनाए। द्रोणाचार्य की ओर से मृत्युंजय ने 3 विकेट, परणित और अर्णव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी द्रोणाचार्य की टीम 29.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। परणित ने 50 रन बनाए। नोएडा वंडर की ओर से अबीर ने 4 विकेट झटके। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अबीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं