On The Eve Of Republic Day, The City Resonated With The Tune Of Vande Mataram. - Noida News
नोएडा (संवाद)। गणतंत्र दिवस के लिए रविवार को ही पूरा नोएडा देशभक्ति के रंग में रंग गया। वंदे मातरम् और जन-गण-मन की धुनों के बीच शहर के स्कूल, कॉलेज, मॉल, बाजार, सोसाइटी और सार्वजनिक स्थल तिरंगे की छटा से सजे नजर आए। हर तरफ राष्ट्र-भक्ति का माहौल रहा।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
सेक्टर-29 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के शहीद स्मारक में सुबह 11:30 बजे जल, थल और नभ सेना के ध्वज फहराए जाएंगे। इस दौरान 45 शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक कमांडर निरंजन महेंद्र ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे सम्मान और परंपरा के साथ आयोजन किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-सोसाइटी में खास कार्यक्रम
सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज, सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-76 के जेएम ऑर्किड और स्काईटेक मेट्रोट, आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी, सेक्टर-77 की प्रतीक विस्टीरिया, सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण, आम्रपाली प्लेटिनम, गौर ग्रेड्योर, सेक्टर-120 की आरजी रेजिडेंसी, प्रतीक लॉरेल, आम्रपाली जोडिएक, सेक्टर-107 की प्रतीक एडिफिस और सेक्टर-110 की लोटस पनाश सहित कई सोसाइटी में तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सेक्टर-34, 50, 51, 36, 52, 11, 12, 53, 55, 62, 70, 71, 116, 117 और 122 समेत अन्य सेक्टरों में भी अलग-अलग तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तो कहीं बच्चों की परेड और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। नोएडा के प्रमुख मॉल और बाजारों में खास तैयारियां की गई हैं।