Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले संभावित लिस्ट, इन 45 'गुमनाम नायकों' को मिल सकता है सम्मान

Padma Awards 2026:  गणतंत्र दिवस से पहले संभावित लिस्ट, इन 45 'गुमनाम नायकों' को मिल सकता है सम्मान

देश Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले संभावित लिस्ट, इन 45 'गुमनाम नायकों' को मिल सकता है सम्मान

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों से समाज सेवा, कला, चिकित्सा, साहित्य और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई नाम शामिल हैं. सरकार द्वारा जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है.

Written byRavi Prashant

Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों से समाज सेवा, कला, चिकित्सा, साहित्य और जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई नाम शामिल हैं. सरकार द्वारा जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है.

author-image

Ravi Prashant 25 Jan 2026 16:04 IST

Article Image Follow Us

New UpdatePadma Awards

पद्म पुरस्कार Photograph: (ani)

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची सामने आने से देशभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक इस सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है और सरकार जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर सकती है. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिन नामों की चर्चा हो रही है, वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षों से उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे हैं.

Advertisment

पद्म पुरस्कार 2026: देश के इन 'गुमनाम नायकों' को मिल सकता है सम्मान, देखें संभावित लिस्ट

डॉ. पुण्णियामूर्ति नटेासन (तमिलनाडु)महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)आर्मिदा फर्नांडीस (महाराष्ट्र)डॉ. कुमारासामी थंगाराज (तेलंगाना)कैलाश चंद्र पंत (मध्य प्रदेश)ब्रिज लाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर)एस. जी. सुशीलेम्मा (कर्नाटक)गफरुद्दीन मेवाती (राजस्थान)नुरुद्दीन अहमद (असम)कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (केरल)नीलेश मंडलेवाला (गुजरात)टागा राम भील (राजस्थान)डॉ. पद्मा गुरमेट (जम्मू-कश्मीर)सांग्युसांग एस. पोंगेनर (नागालैंड)भगवंदास रायकर (मध्य प्रदेश)राम रेड्डी ममिडी (तेलंगाना)थिरुवरूर बख्तवसलम (तमिलनाडु)पोकीला लेकटेपी (असम)भिकल्या लडक्या धिंडा (महाराष्ट्र)शफी शौक़ (जम्मू-कश्मीर)सिमांचल पात्रो (ओडिशा)आर. कृष्णन (तमिलनाडु)विश्व बंधु (बिहार)मोहन नगर (मध्य प्रदेश)ओथूवर तिरुथानी (तमिलनाडु)बुधरी ताथी (छत्तीसगढ़)श्रिरंग देवबा लाड (महाराष्ट्र)धर्मिकलाल चूनीलाल पांड्या (गुजरात)इंदरजीत सिंह सिद्धू (चंडीगढ़)डॉ. श्याम सुंदर (उत्तर प्रदेश)राजस्तापति कालीअप्पा गौंडर (तमिलनाडु)अंके गौड़ा (कर्नाटक)चरण हेम्ब्रम (ओडिशा)रघुवीर खेडकर (महाराष्ट्र)खेम राज सुंद्रीयाल (हरियाणा)तेची गूबिन (अरुणाचल प्रदेश)मीर हाजीभाई कसामभाई (गुजरात)रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश)हैली वॉर (मेघालय)चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश)के. पाजनिवेल (पुडुचेरी)आर एंड एस गोडबोले (छत्तीसगढ़)युनम जत्रा सिंह (मणिपुर)नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा)सुरेश हनागवाड़ी (कर्नाटक)

गुमनाम नायकों के लिए राष्ट्रीय सम्मान

पद्म पुरस्कारों की खास बात यह मानी जाती है कि इसमें कई बार ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के समाज के लिए काम किया. इस बार की संभावित सूची में भी कई ऐसे नाम बताए जा रहे हैं, जिन्होंने सामाजिक सेवा, जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोककला के क्षेत्र में दशकों तक योगदान दिया है.

क्यों खास है पद्म सम्मान?

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं. इन्हें तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किया जाता है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है. ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, व्यापार और सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रदान किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- National Tourism Day 2026: आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस? जानिए इसके पीछे का इतिहास

Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनेंअब सदस्यता लें

Read the Next Article

View Original Source