Padma Awards 2026 :गणतंत्र दिवस पर बिहार का मान, कला और विज्ञान में तीन विभूतियों को पद्मश्री - Bihar News : Three Eminent Personalities Awarded Padma Shri On Republic Day Padma Awards 2026
विस्तार Follow Us
गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजने की मंजूरी दी है। इस सूची में बिहार की तीन ऐसी प्रतिभाओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी साधना से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। कुल 131 पुरस्कारों में दो युगल पुरस्कार भी शामिल हैं। 131 पुरस्कारों में 5 विभूतियों को पद्म विभूषण, 13 विभूतियों को पद्म भूषण और 113 विभूतियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बिहार की इन हस्तियों ने बढ़ाई शान
बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है क्योंकि कला और विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया गया है। बिहार से इस बार कला और विज्ञान जगत की उन हस्तियों को चुना गया है, जिन्होंने जमीन से जुड़कर अपनी पहचान बनाई। लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले भारत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है। कला की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले विश्वबंधु को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा गया है। यह उनकी कला साधना के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है। विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार और शोध को नई ऊंचाई देने वाले गोपाल जी त्रिवेदी को भी पद्मश्री की सूची में स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी शक्ति और वैश्विक पहचान
इस बार की सूची में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिखा है। कुल 19 महिलाओं को पद्म सम्मानों से नवाजा गया है। इसके अलावा, वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाले 6 विदेशी श्रेणी के व्यक्ति भी इस गौरवपूर्ण सूची का हिस्सा हैं। वहीं, अपनी पूरी उम्र समाज और सेवा को समर्पित करने वाले 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।