Panchgrahi Yog 2026:फरवरी माह में शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की - Panchgrahi Yog 2026 On February In Kumbh Zodiac Bring Good Luck For These Zodiac Sign

Panchgrahi Yog 2026:फरवरी माह में शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की - Panchgrahi Yog 2026 On February In Kumbh Zodiac Bring Good Luck For These Zodiac Sign

{"_id":"6975cc12b06736225103326c","slug":"panchgrahi-yog-2026-on-february-in-kumbh-zodiac-bring-good-luck-for-these-zodiac-sign-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchgrahi Yog 2026: फरवरी माह में शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}} Panchgrahi Yog 2026: फरवरी माह में शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Jan 2026 01:24 PM IST सार

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, फरवरी माह में कुंभ राशि में पांच प्रमुख ग्रहों के संयोग से पंचग्रही योग का संयोग बनेगा। यह योग सूर्य, बुध, शुक्र,मंगल और राहु का कुंभ राशि में होने से बनेगा, जिससे कुछ राशि वाला का भाग्य चमक उठ सकता है। 

विज्ञापन Panchgrahi Yog 2026 On February In Kumbh Zodiac Bring Good Luck For These Zodiac Sign 1 of 4 पंचग्रही योग 2026 - फोटो : amar ujala Reactions

Link Copied

Panchgrahi Yog 2026: साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने वाला है। फरवरी माह में भी कई तरह के दुर्लभ योग, संयोग और राजयोगो का निर्माण होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, फरवरी माह में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु के साथ आकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। इस पंचग्रही योग के कारण देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें ये पंच ग्रही योग शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में बनेगा। जिससे कई राशियों के भाग्य में चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेगा। आय में वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन और धन प्राप्ति के योग बनाएगा। आइए जानते हैं फरवरी माह में कौन-कौन सी होंगी भाग्यशाली राशियां। 

loader

Chandra Shani Yog: 27 जनवरी को चंद्रमा पर शनि की तृतीय दृष्टि, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Panchgrahi Yog 2026 On February In Kumbh Zodiac Bring Good Luck For These Zodiac Sign 2 of 4 मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि

फरवरी माह में बनने वाला पंचग्रही योग मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।  पंचग्रही योग आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा।  नौकरी और करियर के मामलों में आपके लिए अच्छा संकेत हैं। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी।  निवेश से अच्छा लाभ होने के प्रबल संकेत हैं।  विज्ञापन विज्ञापन Panchgrahi Yog 2026 On February In Kumbh Zodiac Bring Good Luck For These Zodiac Sign 3 of 4 सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग बहुत ही लाभकारी और अच्छा होगा।  यह पंचग्रही योग सिंह राशि के जातकों के लिए उनके सप्तम भाव में बनेगा, जिससे वैवाहिक जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी।  इस पंचग्रही योग के निर्माण के कारण राजनीति से जुड़ें लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और अच्छे पद की प्राप्ति होगी।  भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छाओं की पूर्ति होगी। जीवन में सुखद पल आएंगे। 

Budh-Shani Dashank Yog: दशांक योग बनाएगा 4 राशियों को मालामाल, कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

Panchgrahi Yog 2026 On February In Kumbh Zodiac Bring Good Luck For These Zodiac Sign

4 of 4 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग बनना बहुत ही लाभकारी और सहायक साबित होगा।  यह पंचग्रही योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।  आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking reports from Astro and more reports in Hindi.

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source