Pongal 2026 Rangoli Design:पोंगल के खास रंगोली डिजाइन आइडिया, मानो आंगन में उतर आई हो परंपरा - Latest Rangoli Design Ideas To Decorate Your Home This Pongal 2026

Pongal 2026 Rangoli Design:पोंगल के खास रंगोली डिजाइन आइडिया, मानो आंगन में उतर आई हो परंपरा - Latest Rangoli Design Ideas To Decorate Your Home This Pongal 2026

{"_id":"69647d97959611e5d2092c7f","slug":"latest-rangoli-design-ideas-to-decorate-your-home-this-pongal-2026-2026-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pongal 2026 Rangoli Design: पोंगल के खास रंगोली डिजाइन आइडिया, मानो आंगन में उतर आई हो परंपरा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}} Pongal 2026 Rangoli Design: पोंगल के खास रंगोली डिजाइन आइडिया, मानो आंगन में उतर आई हो परंपरा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Jan 2026 04:01 PM IST सार

Pongal Rangoli Design ideas: पोंगल पर घर की सजावट के लिए खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने के लिए यहां कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन Latest Rangoli Design ideas to decorate your home this Pongal 2026 1 of 5 पोंगल की रंगोली डिजाइन - फोटो : Amar ujala Reactions

Link Copied

Pongal Rangoli Design ideas: इस वर्ष पोंगल 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। पोंगल पर घर और धरती को सजाकर धन्यवाद कहने की परंपरा है। पोंगल पर घर के आंगन, द्वार और मंदिर को रंगोली के जरिए सजाया जाता है। रंगोली सजावट का पारंपरिक तरीका है, जो संस्कृति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। दक्षिण भारत में आंगन के सामने बनाई जाने वाली रंगोली को कोलम कहा जाता है, जो कि सुबह की पहली प्रार्थना मानी जाती है। यही कारण है कि डिजिटल दौर में भी जमीन पर रंग बिरंगी रेखाएं खींचकर रंगोली से सजावट की जाती है। 

loader

रंगोली में वक्त के साथ कई बदलाव देखने को मिले। साल 2026 के पोंगल रंगोली डिजाइन में भी कुछ नयापन आ गया है। इस साल भारी भरकम पैटर्न की जगह मिनिमल, साॅफ्ट और प्रकृति से प्रेरित डिजाइन ट्रेंड में हैं। चावल के आटे से बनी सादी सफेद कोलम में हल्के पीले, हरे और मिट्टी जैसे रंग मिलाकर लोग घर के द्वार को शुभता से भर रहे हैं। सूर्य, गन्ना, मटका, कमल और ज्यामितीय आकृतियां, ये सभी पोंगल की आत्मा को दर्शाते हैं।

अगर आप भी पोंगल पर रंगोली या कोलम से घर के आंगन को सजाना चाहती हैं तो यहां इस वर्ष पोंगल रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन के कुछ आइडिया बताए जा रहे हैं। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं Latest Rangoli Design ideas to decorate your home this Pongal 2026 2 of 5 पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

पोंगल पर इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसमें गाय, मटके में दूध, ईख, गन्ना और पतंग की आकृति बना सकते हैं। रंग बिरंगी इस तरह की आकृति पोंगल की रंगोली डिजाइन में खूबसूरत लगती है।

विज्ञापन विज्ञापन Latest Rangoli Design ideas to decorate your home this Pongal 2026 3 of 5 पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

साधारण लेकिन प्रभावी रंगोली डिजाइन के लिए ये आकृति काफी आकर्षक है। सिर्फ दो से तीन रंगों से इस तरह की सिंपल लेकिन खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

Latest Rangoli Design ideas to decorate your home this Pongal 2026

4 of 5 पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

कम आकृतियों और कई रंगों को मिलाकर इस तरह की रंगोली डिजाइन पोंगल पर बना सकते हैं। रंगोली की ये डिजाइन घर की सजावट में चारचांद लगा सकती है।

विज्ञापन Latest Rangoli Design ideas to decorate your home this Pongal 2026 5 of 5 पोंगल के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

तस्वीर की तरह ही आप पोंगल पर रंग बिरंगी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। गोलाकार आकृति में पोंगल के प्रतीक चिन्हों कमल का फूल, हरियाली, कलश और दूध को रंगोली चिन्हों में उतार सकते हैं।

Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship reports in Hindi) और यात्रा (travel headlines in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source