Prevented From Going To Varanasi, Sp Mp Staged A Four-hour Sit-in - Ghazipur News

Prevented From Going To Varanasi, Sp Mp Staged A Four-hour Sit-in - Ghazipur News

बिरनो/भड़सर। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट और अहिल्याबाई घाट पर विकास के नाम पर मंदिरों को तोड़े जाने के मामले में वस्तुस्थिति जानने के लिए बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वाराणसी जा रहा था।रविवार की सुबह 10.30 बजे क्यामपुर स्थित टोल प्लाजा के पास बिरनो पुलिस ने सभी को रोक दिया। इस पर सपा कार्यकर्ता सांसद के साथ वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार तानाशाह है। दोपहर में करीब 2.15 बजे सांसद के वापस जाने पर धरना समाप्त हो गया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बलिया सांसद वाराणसी जा रहे थे। उन्हें दोपहर एक बजे तक वाराणसी पहुंचना था। धरने के दौरान सांसद ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से वाराणसी जा रहे थे, उनका गाजीपुर या बलिया प्रशासन से कोई टकराव नहीं था, इसके बावजूद उन्हें रोका गया। हम न आतंकवादी हैं और न ही किसी से डरने वाले। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और उसी सच्चाई को जानने से रोकने के लिए हमें रोका गया है। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट और अहिल्याबाई घाट की वास्तविक स्थिति सपा के लोगों तक न पहुंचे, इसके लिए सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। सपा संविधान और कानून में विश्वास रखती है। वह लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस या तो उन्हें आगे जाने दे या फिर जेल भेजे। विज्ञापन विज्ञापन
जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि बिना नोटिस के सांसद को रोकने की प्रक्रिया गलत है। यह लोकतंत्र की सेहत के लिए ठीक नहीं है। यह लड़ाई सड़क से शुरू हुई है, अब सदन तक जाएगी। सत्ता में अगर सरकार को रहना है तो विपक्ष की बातों को सुनना होगा। जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार सपा के नेताओं से डरी हुई है। सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि शासन मूर्ति तोड़ने की बात को एआई का रूप दे रहा है तो फिर सपा प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी जाने से क्यों रोका जा रहा है। अब जनता जान चुकी है और इसका जवाब 2027 में जरूर देगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, महेंद्र चौहान, जयहिंद यादव, पंकज उपाध्याय, राजेंद्र यादव, अविनाश विद्यार्थी, आशा यादव, रैना मिश्रा, अनीता, पूजा गौतम, गुड्डू यादव, नरेंद्र यादव, शैलेश यादव, उमा यादव, रंजीत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। धरने के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद था।
लॉ आर्डर और रूटीन के तहत बलिया सांसद को रोका गया था। इससे वह नाराज होकर वहां बैठ गए। फिर वह वापस चले गए। - अनुभव राजर्षि, सीओ कासिमाबाद
सपाइयों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई
गाजीपुर। बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय के नेतृत्व में वाराणसी जा रहे प्रतिनिधिमंडल को रोकने की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ता जाने का प्रयास करते रहे, लेकिन बैरिकेडिंग कर पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही।

View Original Source