Punjab Cm Wife Gurpreet Kaur Mann In Peach Suit,पंजाब के CM की पत्नी होकर भी गुरप्रीत ने नहीं छोड़ी सादगी, सूट पहन सिर पर ओढ़ा दुपट्टा, देसी रूप से जीता दिल - punjab cm bhagwant mann wife gurpreet kaur mann beautiful lohri 2026 peach suit look with dupatta and shawl - Fashion News

Punjab Cm Wife Gurpreet Kaur Mann In Peach Suit,पंजाब के CM की पत्नी होकर भी गुरप्रीत ने नहीं छोड़ी सादगी, सूट पहन सिर पर ओढ़ा दुपट्टा, देसी रूप से जीता दिल - punjab cm bhagwant mann wife gurpreet kaur mann beautiful lohri 2026 peach suit look with dupatta and shawl  - Fashion News

भारत में कई राजनेता ऐसे हैं, जिनकी पत्नी लाइमलाइट में रहती हैं। इस लिस्ट में पंजाब के मुख्य्मंत्री भगवंत मान की वाइफ गुरप्रीत कौर मान का भी नाम शामिल है। शादी के बाद से वो लगातार कार्यक्रमों में दिखती आ रही हैं, जहां उनकी सादगी देखते बनती है। डॉक्टर गुरप्रीत का पहनावा हमेशा एक- सा ही दिखता है, लेकिन उनके सादे सूट के डिजाइन ऐसे होते हैं कि देखकर हर कोई इंप्रेस हो जाता है।

अब लोहड़ी के कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने सूट में अपनी सादगी दिखाने का मौका हाथ में नहीं जाने दिया। तस्वीरों में गुरप्रीत सबसे हंसते-हंसते और प्यार से बात करती दिख रही हैं। भगवंत मान की वाइफ का लुक ऐसा है कि उनसे इंस्पिरेशन लेकर कोई भी महिला अपने लोहड़ी वाले लुक को स्पेशल बना सकती है। चलिए जानते हैं कैसे। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@gurpreetkaurmann)



लोहड़ी के लिए परफेक्ट दिखा डॉक्टर गुरप्रीत का सूट

लोहड़ी के लिए परफेक्ट दिखा डॉक्टर गुरप्रीत का सूट

लोहड़ी के फंक्शन अभी से शुरू हो गए हैं। ऐसे में डॉक्टर गुरप्रीत ने पीच कलर का सूट पहनकर एक नया और बेस्ट लुक दिखाया है। लाल और नीले जैसे रंगों की जगह आप भी पीच कलर ट्राई कर सकती हैं क्योंकि यह रंग लुक को सॉफ्ट और फ्रेश बनाता है। फेयर स्किन टोन को हाइलाइट करने के लिए भी पीच सूट चुनना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

सूट पर हुआ है वाइट पर्ल वाला काम

सूट पर हुआ है वाइट पर्ल वाला काम

आमतौर पर महिलाओं के सूट पर धागे और सितारों वाला काम देखने के लिए मिलता है, लेकिन सीएम साहब की पत्नी ने वाइट पर्ल डीटेलिंग वाला सूट चुना है। इससे उनका सूट एलिगेंट और यूनिक दिखा। साथ में गोल्डन धागे से भी फूलों और बेलों वाले डिजाइन बनाते हुए सूट की सुंदरता को उभारा गया है। तभी तो वो सबसे अलग और सुंदर दिख रही हैं।

देसी लुक को कैसे बनाया ट्रेंडी?

देसी लुक को कैसे बनाया ट्रेंडी?

डॉक्टर गुरप्रीत अपने लुक के एक-एक एलिमेंट का खास ध्यान रखती हैं। जैसे इस बार उन्होंने सूट के साथ प्लाजो पहना है। प्लाजो पैंट्स इन दिनों ट्रेंड में है और इनको चुनने से गुरप्रीत का लुक लेटेस्ट बन रहा है। सूट हैवी होने की वजह से उन्होंने बॉटम को सिंपल रखा है। ताकी लुक में बैलेंस क्रिएट हो पाए। लेकिन प्लाजो को भी सुंदर बनाने के लिए इस पर गोल्डन बॉर्डर जोड़ा गया है।

ऑर्गेंजा का दुपट्टा दिखा यूनिक

ऑर्गेंजा का दुपट्टा दिखा यूनिक

सूट वाले लुक को कंप्लीट बनाने के लिए गुरप्रीत ने दुपट्टे की मदद ली। वो पीच कलर का ऑर्गेंजा का दुपट्टा ओढ़ी दिख रही हैं, जिसपर वाइट पर्ल लगे हैं। साथ में बॉर्डर को भी फूलों के डिजाइन वाला रखा गया है। आर्गेंजा फैब्रिक लुक में वॉल्यूम ऐड करता है, तभी गुरप्रीत का दुपट्टा ओढ़ने से उनका सिंपल लुक भी फैंसी बन रहा है।

शॉल ओढ़कर कंप्लीट बनाया लुक

शॉल ओढ़कर कंप्लीट बनाया लुक

पीच कलर के सूट के साथ गुरप्रीत क्रीम कलर की शॉल ओढ़ी नजर आईं। उन्होंने सादे सूट की तरह शॉल भी सिंपल चुनी है, लेकिन इसके बॉर्डर पर हुआ फूलों और बेलों वाला डिजाइन सुंदर दिख रहा है। शॉल का लाइट कलर होने की वजह से यह सूट के साथ भी ट्यून हो रही है। सर्दियों में सूट वाले लुक को एलिगेंट बनाने के साथ ठंड से बचने के लिए साथ में शॉल कैरी करना एक अच्छा ऑप्शन है।

लोहड़ी पर आप भी दिख सकती हैं सबसे बेस्ट

लोहड़ी पर आप भी दिख सकती हैं सबसे बेस्ट

​भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत की तरह आप भी अपने लोहड़ी वाले लुक को सबसे अलग बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे-


सूट को सबसे अलग रखने के लिए पीच कलर चुनें। सूट पर हुई वाइट पर्ल वाली डीटेलिंग लुक को स्पेशल बनाएगी। साथ में प्लाजो पहनकर लुक को ट्रेंडी बनाएं। लुक में वॉल्यूम के लिए ऑर्गेंजा का दुपट्टा ओढ़ें। ठंड के बचने के लिए शॉल ओढ़कर लुक को कंप्लीट बना लें।

View Original Source