Raipur News:एक्ट्रेस की शिकायत के बाद छालीवुड प्रोड्यूसर मोहित साहू ने फिनाइल पीकर की आत्महत्या की कोशिश - After Actress's Complaint, Chollywood Producer Mohit Sahu Attempted Suicide By Drinking Phenyl In Raipur
विस्तार Follow Us
रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक एक्ट्रेस से मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद फिल्म निर्माता मोहित साहू ने खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि उसने देर रात फिनाइल पी लिया, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह कदम उठा सकता है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
दो दिन पहले एक छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस बेसुध हालत में थाने पहुंची थी और मोहित साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार हिंसा की। इस दौरान उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में मुकर गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से शादीशुदा होने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पत्नी और पीड़िता को अलग-अलग जगह रखकर तनाव की स्थिति बनाई। दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। आरोप है कि आरोपी युवती के घर में घुस गया और उस पर हमला किया। एफआईआर में आरोपी पर मारपीट, धमकी देने, डराने और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल में भर्ती आरोपी की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।