Raipur News:सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक, पुरानी बस्ती थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर, पूछताछ जारी - Supreme Court Stays Arrest History-sheeter Rohit Tomar Reaches Police Station In Raipur
विस्तार Follow Us
रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित तोमर आखिरकार पुलिस के सामने पेश हुआ। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक मिलने के बाद रोहित तोमर आज पूछताछ के लिए पुरानी बस्ती थाना पहुंचा।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
रोहित तोमर के खिलाफ राजधानी रायपुर के अलग-अलग थानों में 16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। ये मामले तेलीबांधा, पुरानी बस्ती समेत कई थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल 8 नवंबर को पुलिस ने रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था, लेकिन रोहित तोमर लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। काफी प्रयासों के बावजूद रायपुर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
इसी दौरान रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाते हुए उसे पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद ही रोहित आज खुद पुरानी बस्ती थाना पहुंचा और पुलिस के सवालों के जवाब दिए। फिलहाल पुलिस रोहित से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।