राजकुमार राव और पत्रलेखा ने किया बिटिया का नामकरण, बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाते हुए किया नाम का एलान - Rajkummar Rao And Patralekhaa Showed First Glimpse Of Their Baby Girl And Couple Named Her Parvati Paul Rao
विस्तार Follow Us
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही बेटी के नाम से भी पर्दा हटाया है। कपल ने 15 नवंबर, 2025 को बेटी का स्वागत किया था। आज रविवार को उन्होंने बेटी का नामकरण किया है। जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम?
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
माता पार्वती के नाम पर रखा नाम
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक संयुक्त पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा है, 'हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपको मिलवा रहे हैं'। आगे उन्होंने बेटी का नाम लिखा है, 'पार्वती पॉल राव'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा से भूमि तक, सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी की पहली झलक भी हालिया पोस्ट के जरिए दिखाई है। हालांकि, कपल ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें पत्रलेखा और राजकुमार राव ने अपने हाथों में नन्ही परी का हाथ थाम रखा है। उनके इस पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा से लेकर भूमि पेडनेकर तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन देते हुए बधाई दी है।
दोहरी खुशी लेकर आई बिटिया पार्वती
पत्रलेखा ने जिस दिन बेटी पार्वती को जन्म दिया, उसी दिन उनकी और राजकुमार राव की वेडिंग एनिवर्सरी थी। एक तरह से यह दिन कपल के लिए दोहरी खुशी का बन गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था। कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव को पहली नजर में ही पत्रलेखा से प्यार हो गया था। हालांकि, पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें काफी टाइम लगा था। इसके बाद दोनों ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। शादी के चार साल बाद कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ।