Republic Day:हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक,12 अन्य भी होंगे सम्मानित - 13 Haryana Police Personnel To Be Honoured On Republic Day
विस्तार Follow Us
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा और 12 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
डीजीपी अजय सिंघल ने दी बधाई
पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये होंगे सम्मानित
फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा। हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में समरदीप सिंह पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज, सुनील कुमार, पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय मोगीनंद पंचकूला,सहायक पुलिस आयुक्त, गुरूग्राम सुखबीर सिंह,निरीक्षक कंवर पाल हिसार,निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल,उप - निरीक्षक सुरेंद्र सिंह स्पेशल टास्क फोर्स गुरूग्राम,उप-निरीक्षक योगेश कुमार फरीदाबाद,सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप चौहान सुरक्षा शाखा कार्यालय,निरीक्षक गूगन राम भारतीय रिजर्व बिटालियन(आई.आर.बी.) मानेसर,निरीक्षक राजीव आर.टी.सी भौंडसी( गुरूग्राम),महिला उप-निरीक्षक रेखा कैथल व सहायक उपरनिरीक्षक गौरव शर्मा गुप्तचर कार्यालय चंडीगढ़ ( पंचकुला) हरियाणा शामिल हैं।