Republic Day 2026: ये हैं देश के मशहूर मिलिट्री म्यूजियम, मौका मिले तो जरूर देखें बहादुर सैनिकों के शौर्य की कहानियां
Hindi India HindiRepublic Day 2026 List Of Some Famous Military Museums Hall Of Fame Indian Air Force Heritage Cavalry Tank Republic Day 2026: ये हैं देश के मशहूर मिलिट्री म्यूजियम, मौका मिले तो जरूर देखें बहादुर सैनिकों के शौर्य की कहानियां
देश में कई मशहूर मिलिट्री म्यूजियम हैं जहां बहादुर सैनिकों की कहानियां और असाधारण वीरता के प्रमाण आपको देखने के लिए मिल सकते हैं.
Published: January 25, 2026 12:34 PM IST
By Shivendra Rai
Follow Us
Military museums in India: देश भर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. इस दिन नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी देखने को मिलता है. अगर आपको भी सेनाओं के शौर्य की कहानियां और युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार आकर्षित करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. देश में कई
मशहूर मिलिट्री म्यूजियम हैं जहां बहादुर सैनिकों की कहानियां और असाधारण वीरता के प्रमाण आपको देखने के लिए मिल सकते हैं. अगर आप छुट्टियों में कुछ अलग करने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं.
आर्मी हेरिटेज म्यूज़ियम, शिमला
आर्मी हेरिटेज म्यूजियम भारत के शिमला शहर के एनाडेल इलाके में है. इस म्यूजियम में पुरानी बंदूकों, गोला-बारूद और भारतीय योद्धाओं के जीवन इतिहास से जुड़ी काफी साम्रगी है. यह म्यूज़ियम भारत की सैन्य विरासत को दिखाता है. यहां आपको पुराने हथियार, अलग-अलग समय की यूनिफॉर्म और मेडल देखने को मिलेंगे.
जैसलमेर युद्ध संग्रहालय, राजस्थान
जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर रेगिस्तानी युद्ध की याद दिलाने वाला एक शानदार सैन्य स्मारक है. यहां 1965 और 1971 के युद्धों में कब्जा किए गए पाकिस्तानी सेना के टैंक और तोपें देखने को मिलेंगी. भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बेहतरीन युद्ध लोंगेवाला युद्ध से जुड़ी चीजें भी यहां देखने के लिए रखी हैं. इस मिलिट्री म्यूजियम में प्रवेश करते ही आप रोमांच से भर जाएंगे.
कैवलरी टैंक म्यूज़ियम, अहमदनगर
कैवलरी टैंक म्यूज़ियम भारत के महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर में स्थित है. इसे फरवरी 1994 में आर्म्ड कॉर्प्स सेंटर और स्कूल ने बनाया था. यह एशिया में अपनी तरह का एकमात्र म्यूज़ियम है जो अलग-अलग समय के बख्तरबंद युद्ध की एक अनोखी झलक दिखाता है. यहां कई तरह के टैंक रखे हुए हैं. यहां आपको शुरुआती रोल्स-रॉयस बख्तरबंद कारों से लेकर दूसरे विश्व युद्ध की क्लासिक गाड़ियों और आधुनिक बैटल टैंक तक देखने के मिलेंगे.
इंडियन एयर फ़ोर्स हेरिटेज म्यूज़ियम, चंडीगढ़
भारत के मिलिट्री म्यूज़ियम की दुनिया में नया आकर्षण है चंडीगढ़ में स्थित इंडियन एयर फ़ोर्स हेरिटेज म्यूज़ियम. यहां रिटायर किए गए एयरक्राफ़्ट, फ़ाइटर जेट के स्केल मॉडल देखने को मिलेंगे. यहां 1947 से अब तक के संघर्षों में एयर फ़ोर्स की भूमिका के बारे में जानकारी भी मिलेगी.
हॉल ऑफ फ़ेम, लेह, लद्दाख
लेह-कारगिल रोड पर बना दो मंज़िला हॉल ऑफ फ़ेम म्यूज़ियम और मेमोरियल उन सैनिकों को श्रद्धांजलि है जो कारगिल और सियाचिन की बर्फीली ऊंचाइयों पर शहीद हुए थे. विजय गैलरी में 1999 के कारगिल युद्ध के हथियार और उपकरण दिखाए गए हैं. इसे भारतीय सेना ने बनाया है और सेना की मेंटेन करती है. यह म्यूज़ियम उन सैनिकों की याद में बनाया गया है जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्धों में अपनी जान गंवाई थी. यहां वो बंदूकें और उपकरण भी हैं जो भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई के दौरान ज़ब्त किया था. इस म्यूजियम में आपको एक 30 मिनट की फ़िल्म भी देखने को मिलेगी जिसमें 1999 का ‘कारगिल युद्ध’ दिखाया जाता है.
Add India.com as a Preferred Source
About the Author

Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Also Read:

क्या राफेल लड़ाकू विमानों का 'डेटाबेस' तैयार कर रहा है पाकिस्तान? भारतीय वायुसेना की जासूसी के लिए ये तिकड़म लगा रहा है दुश्मन

क्या राफेल लड़ाकू विमानों का 'डेटाबेस' तैयार कर रहा है पाकिस्तान? भारतीय वायुसेना की जासूसी के लिए ये तिकड़म लगा रहा है दुश्मन

Republic Day 2026: हर साल गणतंत्र दिवस पर क्यों निकाली जाती है परेड? जानिए कैसे होता है अलग-अलग झांकियों का चुनाव
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
Republic DayCavalry Tank MuseumHall of Fame MuseumIndian Air Forcemilitary museumsRepublic DayRepublic Day 2026
More Stories
Read more