Republic Day 2026: कहां सुरक्षित है भारतीय संविधान की असली प्रति? जानिए कितने पन्नों में दर्ज है भारत की आत्मा
Hindi Gallery Hindi Republic Day 2026 Where Is Original Copy Of Indian Constitution Preserved 8281062 Republic Day 2026: कहां सुरक्षित है भारतीय संविधान की असली प्रति? जानिए कितने पन्नों में दर्ज है भारत की आत्मा
Republic Day 2026: भारतीय संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक पहचान और आत्मा है. 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ यह संविधान आज 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधे हुए है.
Last updated on - January 25, 2026 5:34 PM IST
By Tanuja Joshi
Follow Us
1/8
लोकतंत्र की मजबूत नींव
भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिसके साथ भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया. यह दस्तावेज देश की शासन प्रणाली, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की स्पष्ट रूपरेखा तय करता है.
People are also watching
2/8
हाथ से लिखा गया अनमोल ग्रंथ
बहुत कम लोगों को पता है कि भारतीय संविधान की मूल प्रति टाइप या प्रिंट नहीं की गई थी. इसे प्रसिद्ध कैलिग्राफर प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने इटैलिक शैली में अपने हाथों से लिखा था.
3/8
मेहनताना नहीं, सम्मान की चाह
इतने विशाल और ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने कोई पारिश्रमिक नहीं लिया. उनकी बस यही इच्छा थी कि उनके दादा का नाम इस ऐतिहासिक दस्तावेज में दर्ज किया जाए.
4/8
कला और संस्कृति का अद्भुत मेल
संविधान के हर पन्ने को शांतिनिकेतन से जुड़े कलाकारों ने सजाया. नंदलाल बोस और उनकी टीम ने भारतीय सभ्यता, इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की झलक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की.
5/8
कितने पन्नों में बसी भारत की आत्मा
भारतीय संविधान की मूल प्रति कुल 251 पन्नों की है. ये सभी पन्ने पार्चमेंट यानी चर्मपत्र पर लिखे गए हैं, जो साधारण कागज की तुलना में अधिक टिकाऊ होता है.
6/8
284 ऐतिहासिक हस्ताक्षर
संविधान की मूल प्रति पर संविधान सभा के 284 सदस्यों के हस्ताक्षर मौजूद हैं. ये हस्ताक्षर न सिर्फ इसे कानूनी मान्यता देते हैं, बल्कि इसे ऐतिहासिक धरोहर भी बनाते हैं.
7/8
कहां सुरक्षित है संविधान की मूल प्रति
हिंदी और अंग्रेजी में लिखी संविधान की मूल प्रतियां नई दिल्ली स्थित संसद भवन के पुस्तकालय में रखी गई हैं. यह स्थान आम लोगों की पहुंच से बाहर और कड़ी सुरक्षा में रहता है.
8/8
वैज्ञानिक सुरक्षा का अभेद्य कवच
संविधान को खराब होने से बचाने के लिए इसे हीलियम गैस से भरे पारदर्शी बॉक्स में रखा गया है. साथ ही कमरे का तापमान, नमी और रोशनी लगातार वैज्ञानिक उपकरणों से नियंत्रित की जाती है.