Republic Day: पाकिस्तान का संविधान कब, कैसे और किसने बनाया था, जानें पड़ोसी कब मनाता है अपना गणतंत्र दिवस
Hindi Gallery Hindi Republic Day When How And Who Made Constitution Of Pakistan Know When Neighbor Celebrates This Day 8280905 Republic Day: पाकिस्तान का संविधान कब, कैसे और किसने बनाया था, जानें पड़ोसी कब मनाता है अपना गणतंत्र दिवस
26 दिन के दिन भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है. लेकिन भारत से एक दिन पहले अलग हुआ पाकिस्तान कब अपना गणतंत्र दिवस मनाता है? भले ही पाकिस्तान एक इस्लामिक राष्ट्र है लेकिन उसका अपना एक संविधान है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से....
Last updated on - January 25, 2026 2:46 PM IST
By Satyam Kumar
Follow Us
1/7
गणतंत्र की तैयारी में जुटा सारा देश
भारत में 26 जनवरी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सारा देश कल राष्ट्रपति के झंडे फहराने की शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर यूरोपियन यूनियन के राजनेताओं को बुलाया गया है. आजादी के बाद पहली बार जब गणतंत्र दिवस मना था, तब पाकिस्तान के राजनेता भी भारत आए थे. ऐसे में बड़ा सवाल यह भी उठता है कि भारत से एक दिन पहले अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला पाकिस्तान अपना गणतंत्र दिवस कब मनाता है...
People are also watching
2/7
पाकिस्तान कब मनता है गणतंत्र दिवस?
पाकिस्तान 23 मार्च के दिन अपना गणतंत्र दिवस यानि पाकिस्तान दिवस मनाता है. 23 मार्च, पाकिस्तान के इतिहास में बड़ा दिन है. इसकी दो वजहें हैं, पहला, 23 मार्च 1940 के दिन, ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने लाहौर के मिंटो पार्क में लाहौर प्रस्ताव (Lahore Resolution) पास किया था, जिसमें अलग मुस्लिम राष्ट्र की मांग की गई थी.
3/7
गणतंत्र दिवस नहीं 'पाकिस्तान दिवस'
दूसरी वजह 23 मार्च 1956 के दिन पाकिस्तान का पहला संविधान लागू हुआ और वह आधिकारिक रूप से इस्लामिक रिपब्लिक बना. बता दें कि पाकिस्तान में गणतंत्र दिवस को पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया जाता है.
4/7
पाकिस्तान में कब, किसने और कब-कब लिखा संविधान?
पाकिस्तान का संविधान 3 बार बदला गया. 1956 में संविधान लागू होने के दो साल बाद ही सैन्य तख्तापलट होने की वजह से इसे बदला गया. दूसरी बार 1962 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने इसे बदला. तीसरी बार साल 1973 में जुल्फिकार अली भुट्टो के नेतृत्व में पाकिस्तान के संविधान को बदला गया था, जो आज तक प्रभावी रूप से चल रहा है.
5/7
संविधान समिति की क्या भूमिका रही?
1972 में जब पाकिस्तान में संविधान बनने की बात चली तो पक्ष और विपक्ष दोनों से 25 सदस्यीय समिति इसका हिस्सा बने. दोनों ने इस संविधान को बनाने में अहम भूमिका निभाई.
6/7
पाकिस्तान का पहला संविधान बनने में कितना समय लगा?
पाकिस्तान का संविधान बनने में 9 साल का समय लगा. जबकि यह देश भारत से 1947 में ही अलग हो गया था. हालांकि, 1971 में इसके भी दो टुकड़े हो गए.
7/7
पाकिस्तान में कई संविधान को रखा गया ताक पर
पाकिस्तान में कई बार संविधान की अनदेखी की गई और लोगों के अधिकारों को कुचला गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के अलग देश बनने के बाद वहां कई बार संविधान को संस्पेंड कर सैन्य शासन लगाया गया है.