Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी परेड देखने जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री
Hindi India HindiRepublic Day Parade 2026 Delhi Security Rules Prohibited Items Guide News In Hindi Republic Day Parade 2026: 26 जनवरी परेड देखने जानें से पहले पढ़ लें ये खबर, इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री
Republic Day 2026: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड देश की शान है. इसे देखने हजारों लोग आते हैं। सुरक्षा कड़ी होगी, इसलिए नियम जानें और प्रतिबंधित सामान साथ न लाएं.
Published: January 25, 2026 5:48 PM IST
By Rishabh Kumar
Follow Us
Republic Day Parade 2026
Republic Day 2026: 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए हर साल हजारों लोग सुबह से ही परेड स्थल पर पहुंच जाते हैं. इस कार्यक्रम में सेना की ताकत और अलग-अलग राज्यों की संस्कृति दिखाई जाती है. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होती है. इस दौरान दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर कड़े इंतजाम करती हैं. इस साल भी परेड के दौरान चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.
सभी एंट्री गेट पर लोगों और उनके सामान की अच्छे से जांच होगी. बिना जांच के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसको लेकर दर्शकों से अपील की गई हैं वो समय से पहले पहुंचें और सुरक्षा नियमों का पूरा पालन करें. इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और सभी लोग आराम से परेड देख सकेंगे. ऐसे में सुरक्षा एजेसिंयों उन चीजों की लिस्ट भी जारी की है जिसे परेड के दौरान साथ नहीं ले जा सकते हैं.
किन चीजों को साथ ले जाना मना है?
सुरक्षा कारणों से कई तरह के सामान को परेड स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होती. बड़े बैग, बैकपैक, हैंडबैग या किसी भी तरह के पाउच को अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा. बेहतर है कि लोग बिना ज्यादा सामान के ही परेड देखने जाएं. इससे जांच जल्दी होगी और एंट्री आसान रहेगी. खाने-पीने की चीजों पर भी पूरी तरह रोक होती है. पानी की बोतल, टिफिन, स्नैक्स, थर्मस या फ्लास्क अंदर ले जाना मना है. बाहर से लाया गया कोई भी खाना या पेय पदार्थ जब्त किया जा सकता है. इसके अलावा तंबाकू और नशीली चीजें भी सख्त मना हैं. सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, शराब या किसी भी तरह का नशीला पदार्थ ले जाने पर आपकी एंट्री रोकी जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
नुकीले और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक
परेड स्थल पर नुकीले या धारदार सामान ले जाना पूरी तरह मना है. चाकू, कैंची, ब्लेड, नेल कटर या कोई भी तेज वस्तु सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए इन्हें साथ न लाएं. इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर भी सख्त नियम हैं। लैपटॉप, टैबलेट, पावर बैंक, प्रोफेशनल कैमरा और ड्रोन ले जाना मना है. केवल साधारण मोबाइल फोन रखने की अनुमति होती है. इसके अलावा माचिस, लाइटर, पटाखे, स्प्रे बोतल, छाता और खिलौने भी प्रतिबंधित होते हैं. अगर कोई व्यक्ति इन सामानों के साथ पकड़ा जाता है, तो उसका सामान जब्त हो सकता है और उसे अंदर जाने से रोका जा सकता है.
कौन-कौन सी चीजें लेकर जा सकते हैं?
परेड देखने जाते समय बहुत कम और जरूरी सामान ही साथ रखें. आपके पास केवल वैध फोटो पहचान पत्र, एंट्री पास और एक सामान्य मोबाइल फोन होना चाहिए. यही तीन चीजें सबसे जरूरी हैं. इनके अलावा कोई अतिरिक्त सामान न रखें. इससे सुरक्षा जांच जल्दी पूरी होगी और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. समय पर पहुंचकर और नियमों का पालन करके आप आराम से परेड का आनंद ले सकेंगे.
Add India.com as a Preferred Source
About the Author

Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
Also Read:

Republic Day 2026: कहां सुरक्षित है भारतीय संविधान की असली प्रति? जानिए कितने पन्नों में दर्ज है भारत की आत्मा

Republic Day: पाकिस्तान का संविधान कब, कैसे और किसने बनाया था, जानें पड़ोसी कब मनाता है अपना गणतंत्र दिवस

Republic Day 2026: ये हैं देश के मशहूर मिलिट्री म्यूजियम, मौका मिले तो जरूर देखें बहादुर सैनिकों के शौर्य की कहानियां
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
Republic Day 2026Delhi parade securityRepublic Day Parade 2026Republic Day prohibited items
More Stories
Read more