Republic Day Parade:पानी की बोतल से लेकर चार्जर तक, जानें परेड के दौरान क्या लेकर नहीं जा सकते ? - Republic Day Parade Banned Items Republic Day 2026 Prohibited List In Hindi

Republic Day Parade:पानी की बोतल से लेकर चार्जर तक, जानें परेड के दौरान क्या लेकर नहीं जा सकते ? - Republic Day Parade Banned Items Republic Day 2026 Prohibited List In Hindi

{"_id":"69759a48cf166c363a040df2","slug":"republic-day-parade-banned-items-republic-day-2026-prohibited-list-in-hindi-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day Parade: पानी की बोतल से लेकर चार्जर तक, जानें परेड के दौरान क्या लेकर नहीं जा सकते ?","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}} Republic Day Parade: पानी की बोतल से लेकर चार्जर तक, जानें परेड के दौरान क्या लेकर नहीं जा सकते ? लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 25 Jan 2026 11:07 AM IST सार

Parade Security Guidelines Delhi: अगर आप गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने जा रहे हैं तो कुछ चीजें अपने बैग में भूल से भी न रखें। वरना आपको पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन republic day parade banned items republic day 2026 prohibited list in hindi 1 of 7 परेड देखने जा रहे हैं, ये चीजें बैग में भूल से भी न रखें - फोटो : अमर उजाला Reactions

Link Copied

Parade Security Guidelines Delhi: 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देश की एकता और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही परेड स्थल पर पहुंचते हैं।

loader

दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां कड़े इंतजाम करती हैं। इस बार भी परेड के दौरान चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और हर एंट्री पॉइंट पर सघन जांच की जाएगी। सुरक्षा कारणों से कुछ वस्तुओं को परेड स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अगर कोई दर्शक प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंचता है तो उसकी एंट्री रोकी जा सकती है या सामान जब्त किया जा सकता है। ऐसे में परेड देखने जाने से पहले ये जानना जरूरी है कि कौन-कौन सी चीजें बैग में नहीं रखनी चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं republic day parade banned items republic day 2026 prohibited list in hindi 2 of 7 इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : adobe stock इन चीजों पर लगी रोक परेड में जाते समय बैग और सामान को लेकर खास सतर्कता बरतनी जरूरी है।  सुरक्षा नियमों के अनुसार बड़े बैग, बैगपैक, हैंडबैग या किसी भी तरह का पाउच परेड स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होती।  बेहतर होगा कि दर्शक बिना किसी अतिरिक्त सामान के ही आयोजन स्थल पर पहुंचें। इससे सुरक्षा जांच के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।
  विज्ञापन विज्ञापन republic day parade banned items republic day 2026 prohibited list in hindi 3 of 7 इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : adobe खाने और पीने की चीजों पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है।  पानी की बोतल, स्नैक्स, टिफिन, थर्मस या फ्लास्क जैसी वस्तुएं परेड क्षेत्र के अंदर नहीं ले जा सकते।  बाहर से लाया गया कोई भी खाद्य पदार्थ सुरक्षा कारणों से जब्त किया जा सकता है।
  republic day parade banned items republic day 2026 prohibited list in hindi 4 of 7 इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : Freepik.com तंबाकू और नशीली चीजें भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहती हैं।  सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, शराब या किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ साथ रखने पर कार्रवाई हो सकती है। ये सामान मिलने पर आपको प्रवेश से भी रोका जा सकता है।
  विज्ञापन republic day parade banned items republic day 2026 prohibited list in hindi 5 of 7 इन चीजों पर लगी रोक - फोटो : Freepik नुकीले या धारदार सामान को सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।  चाकू, कैंची, ब्लेड, नेल कटर या कोई भी तेज चीज परेड स्थल पर ले जाना मना है।
  Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship reports in Hindi) और यात्रा (travel updates in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source