Republic Day:गणतंत्र दिवस पर आगरा में अलर्ट...चप्पे-चप्पे पर चेकिंग, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात - Republic Day 2026: Agra Police On Alert During Republic Day
विस्तार Follow Us
गणतंत्र दिवस पर आतंकी खतरे के मद्देनजर आगरा पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर चप्पे-चप्पे की चेकिंग शुरू कर दी गई है। तीन दिन तक सभी थानों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी किया गया है। सभी थानों के प्रभारियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्मारकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादा कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी जगह सघन चेकिंग की जा रही है। तीन दिन तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहने के आदेश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं। आम जनता से अपील है कि जागरूक रहें और कोई संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना दें।