Republic Day Will Be Celebrated Amidst The Movement Of Clouds. - Delhi News
मौसम विभाग के अनुसार 26 और 30 जनवरी को दो नए पश्चिम विक्षोभ दस्तक देंगे
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच गणतंत्र दिवस मनेगा। इस दौरान सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसकी चलते पारा गिरने की उम्मीद है।
हालांकि, बीते दो दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में बारिश होने से दिल्ली में और ठिठुरन बढ़ सकती है। उधर, रविवार को सुबह की शुरूआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। हालांकि, दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम के साथ 18.5 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.9 डिग्री के साथ अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 6.1, आया नगर में 5.6, लोधी रोड में 5.8 और पालम में 4.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, पालम में सुबह 6:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 350 मीटर रही। इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 और 30 जनवरी को दो नए पश्चिम विक्षोभ दस्तक देंगे। इससे मौसम में बदलाव आएगा।