returning from a New Year party three people including two girls died after their car collided with truck जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 2 लड़कियां भी मरीं; पहले फुटपाथ फिर ट्रक से टकराई कार, Himachal-pradesh Hindi News

returning from a New Year party three people including two girls died after their car collided with truck जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 2 लड़कियां भी मरीं; पहले फुटपाथ फिर ट्रक से टकराई कार, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नए साल की पार्टी मनाकर लौट रहे लोगों की कार पहले फुटपाथ और उसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लड़कियों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक लड़की घायल भी हुई है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग जन्मदिन और नव वर्ष की पार्टी मनाकर कसोल से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार फुटपाथ से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लड़कियों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए मंडी स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी कुल्लू के निवासी थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक की पहचान कुल्लू निवासी सतपाल के रूप में हुई है, जबकि लड़कियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि सतपाल का जन्मदिन 31 दिसंबर को था। वह अपना जन्मदिन और नए साल की पार्टी मनाने के लिए अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ कसोल गया था।

सतपाल टैटू आर्टिस्ट थे और कुल्लू के अखारा बाजार में उनकी दुकान है। सुबह लगभग तीन बजे के आसपास कसोल से लौटते समय कार पहले भूतनाथ के पास बने फुटपाथ से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े एक स्टेशनरी ट्रक से जा टकराई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। तीनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कुल्लू अस्पताल में किया जाएगा। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source