Rjd Party :तेजस्वी यादव कार्यकारी अध्यक्ष क्यों बनाए गए? अब लालू यादव की पार्टी बची या नहीं, क्या बदला जानिए - Rjd Executive President Tejashwi Yadav Power Lalu Yadav Rjd Party Bihar News
विस्तार Follow Us
रोहिणी आचार्य ने पिता को सियासत का शिखर-पुरुष, उनकी पारी को गौरवशाली और ताजा निर्णय को उनकी गौरवशाली पारी का पटाक्षेप लिखा। इसके साथ ही भाई तेजस्वी यादव को शहजादा तो कहा, लेकिन कठपुतली भी। इसका मतलब समझना बहुत मुश्किल नहीं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तेजस्वी यादव की ताजपोशी के समय बड़ी बहन मीसा भारती भले साथ-साथ थीं, लेकिन इस परिवार की सबसे चर्चित बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी बातों से बहुत कुछ समझा दिया। समझा दिया कि परिवार में तो सबकुछ ठीक नहीं है। तेजस्वी यादव की शक्ति बढ़ी थी तो तेज प्रताप यादव किनारे हो गए थे। रोहिणी उसके बाद किनारे हुईं। अब परिवार में अगला नंबर किसका, यह भविष्य बताएगा। फिलहाल, राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद यादव कितना बचे, यह बड़ा सवाल है। समझते हैं हर स्थिति-परिस्थिति।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
खबर अपडेट हो रही है...