Road Safety Month Launched in Gorakhpur Awareness Campaign for Critical Corridors क्रिटिकल कॉरिडोर और दस ब्लैक स्पॉट पर चलेगा अभियान, Gorakhpur Hindi News

Road Safety Month Launched in Gorakhpur  Awareness Campaign for Critical Corridors क्रिटिकल कॉरिडोर और दस ब्लैक स्पॉट पर चलेगा अभियान, Gorakhpur Hindi News

गोरखपुर, निज संवाददाता। परिवहन आयुक्त के आदेश के अनुपालन में एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित पर्यटन भवन में हुआ। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन पूरे माह विशेष रूप से छह क्रिटिकल कॉरिडोर और दस ब्लैक स्पॉट पर अभियान चलाया जाएगा, जहां दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक बिपिन सिंह और पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह रहे। डीएम दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर सहित प्रशासन, परिवहन और यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट और गति नियंत्रण जैसे नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कुछ कमी आई है, लेकिन इसे न्यूनतम स्तर तक लाने के लिए सतत प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात राजकुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सहित अन्य अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए जनसहयोग की अपील की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source