Rudraprayag News:रैतौली के पास ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी जा गिरा, दुर्घटना में चालक की मौत - Truck Lost Control And Truck Went Out Of Control And Fell Into The Alaknanda River Driver Died Rudraprayag New

Rudraprayag News:रैतौली के पास ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी जा गिरा, दुर्घटना में चालक की मौत - Truck Lost Control And Truck Went Out Of Control And Fell Into The Alaknanda River Driver Died Rudraprayag New

विस्तार Follow Us

रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है जब एक सामान से लदा ट्रक, जो ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अंधेरा अधिक होने और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी मशक्कत करनी पड़ी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। विज्ञापन विज्ञापन

ये भी पढ़ें...ज्योतिष महाकुंभ: बोले सीएम धामी, जनकल्याण का माध्यम बने ज्योतिष, नासा ने भी मानी इसकी ताकत, तस्वीरें

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में सिर्फ चालक सवार था जो नेपाली मूल का व्यक्ति था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने जानकारी दी कि ट्रकमें केवल चालक ही सवार था, जिसका शव जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखा गया है। चालक का नाम सागर है जो नेपाली मूल का है। वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है।

View Original Source