Saharsa Conversion Scam Attempt To Convert Hindus To Christianity By Luring Them With Money Bajrang Dal Claims - Bihar News
विस्तार Follow Us
सहरसा नगर निगम क्षेत्र स्थित पासवान टोला में कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों ने रविवार को तूल पकड़ लिया। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की और तीन लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
गुप्त सूचना के आधार पर पहुंचा बजरंग दल
बजरंग दल को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग खुद को धार्मिक उपदेशक बताकर इलाके के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आरोप है कि इन लोगों द्वारा स्थानीय निवासियों को आर्थिक और अन्य सुविधाओं का लालच दिया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पिंपल सिंह, जिला सुरक्षा प्रमुख मानस मिश्रा और अनंत झा रोशन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग थे मौजूद, दो महिलाएं हुईं फरार
मौके पर कुल पांच लोग पाए गए, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। बजरंग दल और स्थानीय लोगों के पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच दो महिलाएं मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहीं, जबकि तीन पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पढ़ें- Bihar News: छह महीने बाद लापता छात्रा गोरखपुर से बरामद, अपहरण के बाद उत्तराखंड-यूपी में झेली हैवानियत
आर्थिक लालच और सुविधाओं का प्रलोभन देने का आरोप
स्थानीय लोगों और बजरंग दल का आरोप है कि धर्म परिवर्तन के बदले लोगों को मिक्सी, फ्रिज, 50 हजार रुपये नकद, मुफ्त इलाज और अन्य सुविधाओं का प्रलोभन दिया जा रहा था। कहा गया कि इस तरह लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्म बदलने के लिए तैयार किया जा रहा था।
हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र राय बताया है, जो खुद को पास्टर बताता है और पंचगछिया (विराट) का रहने वाला है। पुलिस फरार महिलाओं की तलाश भी कर रही है।
बजरंग दल का पक्ष
बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पिंपल सिंह ने कहा कि उनका संगठन किसी धर्म के खिलाफ नहीं है और संविधान सभी को धर्म की स्वतंत्रता देता है। हालांकि, लालच, धोखे या आर्थिक प्रलोभन के जरिए कराया गया धर्म परिवर्तन कानूनन अपराध है। संगठन ने जिला प्रशासन से पूरे नेटवर्क की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more headlines in Hindi.