Samastipur District Magistrate Receives Honor From The President - Bihar News

Samastipur District Magistrate Receives Honor From The President - Bihar News

विस्तार Follow Us

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, पारदर्शी और प्रभावी संचालन के लिए समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान रियल टाइम मॉनिटरिंग और उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए दिया गया।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग को मिली पहचान
सम्मान के पीछे निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग, मजबूत निगरानी व्यवस्था और समयबद्ध निर्णय प्रणाली को प्रमुख कारण बताया गया है। रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिले में चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण और त्वरित समाधान संभव हो सका। विज्ञापन विज्ञापन
 
शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना का सफल संचालन
चुनाव के दौरान जिले में शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। निर्वाचन से जुड़े विभिन्न चरणों में प्रशासनिक समन्वय और तकनीकी व्यवस्था के चलते किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

पढ़ें- Accident Today: ट्रक की चपेट में आकर पैदल चल रहे युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी
 
समस्तीपुर मॉडल को बताया गया अनुकरणीय
निर्वाचन आयोग और राज्य प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार समस्तीपुर मॉडल ने चुनाव प्रबंधन में तकनीक और प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय माना जा रहा है।
 
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से न केवल समस्तीपुर जिला, बल्कि पूरा बिहार राज्य गौरवान्वित हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने रोशन कुशवाहा को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more stories in Hindi.

View Original Source