Senior Tgt's Interests Ignored: Kaushal - Una News
संवाद न्यूज एजेंसी
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने सरकार से वरिष्ठ टीजीटी जो 2008-2009-2010 में नियुक्त हुए, उनके साथ हो रहे घोर अन्याय को बर्दाश्त से बाहर बताया है। संघ के राज्य अध्यक्ष सुरेश कौशल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सीधा हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। उन्होंने आग्रह किया है कि इन वरिष्ठ प्रशिक्षित टीजीटी को शीघ्र प्रवक्ता स्कूल पदोन्नत किया जाए। उनका कहना है कि इन प्रशिक्षित टीजीटी से जूनियर अगस्त 2025 के पदोन्नत हो चुके। यह गंभीर विषय है कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी से जूनियर पहले सेवा के दौरान पदोन्नत हो जाएं। संघ के संयुक्त सचिव रामपाल सौखला ने कहा कि बहुत सारे वरिष्ठ टीजीटी 31 मार्च 2026 तक बिना पदोन्नत हुए ही रिटायर हो जाएंगे, जोकि सरासर उन टीजीटी के साथ अन्याय है। उनसे जूनियर अगर पदोन्नत नहीं हुए होते तो कोई पीड़ा का विषय नहीं था। संघ के राज्य सचिव विजय हीर, राज्य उपाध्यक्ष विजय बरवाल, महिला विंग की प्रधान रीता बाल्याणी एवं समस्त जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों ने इन वरिष्ठ टीजीटी को पदोन्नत करने की मांग की है।