Set An Example By Donating Blood For The 50th Consecutive Time - Lucknow News

Set An Example By Donating Blood For The 50th Consecutive Time - Lucknow News

लखनऊ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केजीएमयू के ब्लड बैंक में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने रक्तदान शिविर लगाया। सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा ने 50वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। 69 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। लखनऊ सिविल डिफेंस में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत मनोज वर्मा को लोगों की मदद के लिए आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि किसी को जरूरत होती है तो मौके पर पहुंचकर रक्तदान करते हैं। उनकी पत्नी शैल वर्मा शालू ने तीसरी बार रक्तदान किया। आयोजक जितेंद्र और उनकी पत्नी सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से रक्तदान किया। पुलिस मित्र परिवार के एसआई जितेंद्र सिंह, सत्यम पांडेय, ज्योति खरे, सरिता सिंह, नूतन वर्मा, ऋचा मिश्रा, किश्वर जहां, सुजीत पटेल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर देश की सेवा में योगदान देने वाले सेवानिवृत्ति सैनिकों अजहर सिद्दीकी, राहुल नयन, उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, रंजीत सिंह को सम्मानित किया गया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

View Original Source