Severe Air Pollution Hits Munger on New Year s Day Amidst Sunny Weather नए साल के पहले दिन मुंगेर की हवा बनी जानलेवा, प्रदूषण चरम पर तो धूप ने दिया सुकून, Munger Hindi News

Severe Air Pollution Hits Munger on New Year s Day Amidst Sunny Weather नए साल के पहले दिन मुंगेर की हवा बनी जानलेवा, प्रदूषण चरम पर तो धूप ने दिया सुकून, Munger Hindi News

मुंगेर, एक संवाददाता। नए साल के पहले ही दिन मुंगेरवासियों को एक ओर जहां खतरनाक वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर खिली धूप और साफ आसमान ने ठंड के बीच लोगों को राहत का एहसास कराया। वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जिससे विशेषकर सांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोगों को परेशानी हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र मुंगेर के अनुसार, साल के प्रथम दिन गुरुवार को मुंगेर में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर दर्ज की गई। स्थिति यह रही कि, वायु गुणवत्ता का न्यूनतम स्तर भी गंभीर श्रेणी में रहा। आंकड़ों के अनुसार एक्यूआई सुबह 6:00 बजे के आसपास न्यूनतम 201 दर्ज किया गया, जबकि रात्रि 7:00 बजे के आसपास तक अधिकतम स्तर 493 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक माना जाता है।

प्रदूषित हवा के कारण दमा, एलर्जी और अन्य स्वांस संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौसम की बात करें तो, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, दिन भर अत्यंत ही हल्की उत्तरी हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति 1 किमी प्रति घंटा रही। ऐसे में, हवा में व्याप्त प्रदूषक तत्व वातावरण में ही बने रहे। इसके कारण सुबह में अत्यंत की घना कोहरा लग रहा एवं धुंध छाया रहा। यही स्थिति शाम में भी रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह साफ रहा और सूर्य की चमक बनी रही। दिन भर खिली धूप के कारण दिन का मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन सुबह और शाम की ठंड एवं कनकनी में कोई खास कमी नहीं आई। धीमी गति की हवा और गुलाबी धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। नए साल के जश्न के बीच जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान पूर्ववत बना रहेगा। आसमान के साफ रहने और सुबह-शाम की ठंड बरकरार रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में मौसम में थोड़ा और सुधार की संभावना जताई गई है। कहते हैं वैज्ञानिक: आने वाले दिनों में मुंगेर के मौसम में हल्का सुधार की संभावना है। तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। लेकिन, हवा की दिशा एवं गति के कारण सुबह में ठंड एवं कनकनी से राहत मिलने की कम संभावना है। दिन में आसमान के साफ रहने से धूप खिलेगी, जिससे दोपहर के आसपास मौसम खुशगवार बना रहेगा। -मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source