Shahjahanpur News:कैफे में घुसकर लोगों ने की बदसलूकी, बचने के लिए छत से कूदे युवक-युवती, दोनों घायल - Couple Jumped From The Roof To Escape The People Who Had Entered The Cafe In Shahjahanpur

Shahjahanpur News:कैफे में घुसकर लोगों ने की बदसलूकी, बचने के लिए छत से कूदे युवक-युवती, दोनों घायल - Couple Jumped From The Roof To Escape The People Who Had Entered The Cafe In Shahjahanpur

विस्तार Follow Us

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में एक कैफे में पिज्जा खाने को लेकर हुए हंगामे के बाद देर रात युवक ने तीन नामजद व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला दोस्त को पिज्जा खिलाने के दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अभद्रता भी की। उनसे बचने के लिए युवक और युवती खिड़की से कूद गए, जिससे दोनों घायल हो गए। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

पुवायां के एक गांव के रहने वाले युवक ने कांट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे पिज्जा रेस्टोरेंट में अपनी महिला दोस्त के साथ पिज्जा खाने के लिए गया था। पिज्जा नहीं होने पर मैगी का ऑर्डर दे दिया। तभी सात-आठ लोग अचानक रेस्टोरेंट में घुस आए। खुद को किसी संगठन का बताकर आईडी मांगने लगे। आरोप है कि अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो बनाने लगे।  विज्ञापन विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
महिला दोस्त डर की वजह से खिड़की से कूद गई। उसे बचाने में वह भी खिड़की से कूद गया। दोनों को काफी चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने प्रवेश, सोनू और हर्षित समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर कांट राकेश मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

View Original Source