Solar Eclipse 2026:कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख - When Is 2026 First Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In India

Solar Eclipse 2026:कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख - When Is 2026 First Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In India

{"_id":"69663603a2c85c659805e3ab","slug":"when-is-2026-first-solar-eclipse-17-february-2026-annular-solar-eclipse-time-is-not-visible-in-india-2026-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}} Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Jan 2026 05:39 PM IST सार

Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी 2026, मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, जगह, समय और तारीख...
 

विज्ञापन When Is 2026 first Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In india 1 of 5 कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? - फोटो : Adobe Stock Reactions

Link Copied

Solar Eclipse 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास है। दरअसल, 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (solar eclipse 2026) होगा। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दूरदराज के हिस्से में दिखाई देगा।

loader

सबसे खास बात यह है कि इसी दिन चीनी चंद्र नव वर्ष (Chinese Lunar New Year) भी है। 17 फरवरी को सूर्य की करीब 96 फीसदी भाग चंद्रमा ढक लेगा। सूर्य आग के छल्ले जैसा दिखेगा यानी रिंग ऑफ फायर के रूप में नजर आएगा। इस नजारे को 2 मिनट 20 सेकंड तक देखा जा सकेगा।


क्या है सूर्य ग्रहण का समय? 
 

यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन लगेगा। ग्रहण शाम 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। इस दौरान आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई देता है।  Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं When Is 2026 first Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In india 2 of 5 कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? - फोटो : Freepik

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है। सूर्य की पृथ्वी परिक्रमा करती है। चंद्रमा भी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से रोक देता है। 

 

इस खोगलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना के समय जिस स्थान पर परछाई पड़ती है, वहां पर आसमान में सूर्य आधा या पूरा हिस्सा ढका नजर आएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। 

 

विज्ञापन विज्ञापन When Is 2026 first Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In india 3 of 5 कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? - फोटो : Freepik

 

इस सूर्य ग्रहण के दौरान धरती से चांद दूर होता है। इसकी वजह से यह सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है। इससे आसमान में आग का गोला (नजर आता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। 


Video: सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा iPhone 13! ऑफर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, वीडियो में देखिए कैसे मिलेगा?

When Is 2026 first Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In india

4 of 5 कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? - फोटो : Freepik

किन-किन देशों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण? 

17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण को अटार्कटिका, अर्जेंटीना, बोत्सवाना, ब्रिटिश इंडियन ओशन क्षेत्र, चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी जॉर्जिया/सैंडविच आईलैंड्स, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बॉब्वे में देखा जा सकता है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर  नहीं आएगा। 


Mahamaya Temple: क्या है 1100 साल पुराने मां महामाया मंदिर का रहस्य? जानिए इतिहास और इससे जुड़ी रोचक बातें

विज्ञापन When Is 2026 first Solar Eclipse 17 February 2026 Annular Solar Eclipse Time Is Not Visible In india 5 of 5 कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? - फोटो : Freepik

क्या है वलयाकार सूर्य ग्रहण?

जब चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है, तो उसकी दूरी भी बदलती है। कभी वह पृथ्वी के नजदीक होता, तो कभी दूर। जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है, तो यह हमें बड़ा नजर आता है। वहीं जब यह धरती से दूर होता है तो छोटा दिखाई देता है। 


Science News: इंसान को मौत के समय क्या दिखाई देता है? कैसा महसूस होता है? वैज्ञानिकों ने खोला बड़ा रहस्य

सूर्य ग्रहण के समय अगर चांद पृथ्वी के पास होता है, तो आकार की वजह से पृथ्वी से यह हमें सूर्य को पूरी तरह ढकता नजर आता है। लेकिन, जब यह धरती से दूर होता है, तो छोटे आकार की वजह से सूर्य के बीच के हिस्से को ही ढक पाता है। सूर्य का बाकी किनारा नजर आता है, जो आसमान में आग का छल्ला बनाता है।  Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking updates from Bizarre and more updates in Hindi.

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source