Sonam Bajwa Punjabi Bridal Look,दिलजीत दोसांझ की 'दुल्हन' ने क्यों ओढ़ा है ये रंग बिरंगा दुपट्टा? ओढ़ने वाली महिलाएं भी नहीं जानती होंगी वजह - diljit dosanjh onscreen wife sonam bajwa bridal look in red suit why she wear phulkari dupatta know facts - Fashion News

Sonam Bajwa Punjabi Bridal Look,दिलजीत दोसांझ की 'दुल्हन' ने क्यों ओढ़ा है ये रंग बिरंगा दुपट्टा? ओढ़ने वाली महिलाएं भी नहीं जानती होंगी वजह - diljit dosanjh onscreen wife sonam bajwa bridal look in red suit why she wear phulkari dupatta know facts  - Fashion News

दिलजीत दोसांझ की 'शादी' वाली तस्वीरें आपने भी देखी होंगी। इन फोटोज में सिंगर और एक्टर की 'दुल्हनिया' सोनम बाजवा बनी दिखीं। बता दें कि यह तस्वीरें रियल लाइफ नहीं, बल्कि फिल्म 'बॉर्डर 2' की हैं। ग्लैमर और स्टाइल दिखाने वाली सोनम ने इस बार पंजाबी दुल्हनिया रानी वाला नूर दिखाया है। उन्होंने इतना सुंदर सूट पहना है कि तस्वीरें देखकर फैंस वाहवाही कर रहे हैं।

लेकिन क्या आपने सोनम के सूट के साथ उनके कंधों पर दिख रहे रंग बिरंगे दुपट्टे पर फोकस किया? यह दुपट्टा आम नहीं है, बहुत खास है। इतना स्पेशल कि हर पंजाबी महिला के पास यह देखने के लिए मिल जाएगा। इसको 'फुलकारी दुपट्टा' कहा जाता है।


पंजाब की महिलाएं तो फुलकारी दुपट्टे के बारे में जानती हैं। लेकिन पूरे भारत की महिलाएं बाजारों में इसको देखने और ओढ़ने के बाद भी नहीं जानती हैं कि यह खास ​क्यों है। तो आइए जानते हैं फुलकारी दुपट्टे का इतिहास और खासियत। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@sonambajwa, realpz)



सोनम बाजवा ने क्यों ओढ़ा है फुलकारी दुपट्टा?

सोनम बाजवा ने क्यों ओढ़ा है फुलकारी दुपट्टा?

सोनम बाजवा अगर फुलकारी दुपट्टा नहीं ओढ़तीं तो उनका लुक कंप्लीट नहीं बनता। पर क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि फुलकारी दुपट्टा पंजाब की संस्कृति का हिस्सा है। फुलकारी दुपट्टे का इतिहास 700 साल पहने का माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि फुलकारी दुपट्टे का इतिहास ईरान से जुड़ा है जहां इसको 'गुलकारी' कहा जाता था। इनका डिजाइन इतना सुंदर होता है कि अब पंजाब के अलावा भी कई राज्यों में आपको महिलाएं फुलकारी दुपट्टा ओढ़ी नजर आ जाएंगी।

जानें इस पर बने फूलों की खासियत

जानें इस पर बने फूलों की खासियत

जैसे घरों में ऊन से स्वेटर बनाई जाती है, वैसे ही पंजाब में एक समय पर फुलकारी दुपट्टा हाथों से तैयार किया जाता था। बेटी के पैदा होते ही उसकी मां और दादी दुपट्टा बनाकर रख देती थीं। इस पर सिल्क के धागों से फूलों वाली एम्ब्रॉयडरी की जाती है। यह फूल समृद्धि, फर्टिलिटी और खुशियों की बहार को दिखाते हैं इसलिए जब भी कोई लड़की दुल्हन बनती है तो फुलकारी दुपट्टा जरूर ओढ़ती है।

सूट भी है बहुत खास

सूट भी है बहुत खास

हर राज्य की दुल्हन के लुक में कुछ न कुछ खास होता है। एक समय पर पंजाब की दुल्हन भी सिर्फ सूट ही पहना करती थी। कमीज और सलवार का रंग लाल और गुलाबी होता है। ट्रेंड के साथ सूट की जगह पंजाबी ब्राइड्स लहंगे जैसे अटायर भी पहनने लग गई हैं। लेकिन सोनम ने फिल्म में अपने लुक को अपीलिंग बनाने के लिए लाल रंग का सूट ही पहना है।

डबका वर्क ने सुंदर बनाया अंदाज

डबका वर्क ने सुंदर बनाया अंदाज

पंजाब की दुल्हन जो सूट पहनती हैं उस पर डबका वर्क किया जाता है। सोनम के आउटफिट पर भी यही डीटेलिंग दिख रही है। यह एक प्रकार की कढ़ाई है जिसमें सोने और चांदी की तारों से डिजाइन बनाए जाते हैं। तभी सूट का गुलाबी या लाल रंग और भी हाइलाइट होता है। आजकल सोने और चांदी की जगह और भी कई चीजों से यह कढ़ाई की जाती है।

सिर पर दुपट्टा ओढ़कर दिखाए संस्कार

सिर पर दुपट्टा ओढ़कर दिखाए संस्कार

पंजाबी ब्राइड का लुक फुलकारी दुपट्टे के अलावा नॉर्मल दुपट्टे से भी कंप्लीट होता है। इस दुपट्टे पर भी हैवी कढ़ाई की जाती है। भारी बॉर्डर जोड़ा जाता है। सोनम ने जो दुपट्टा ओढ़ा वो भी हैवी दिखा। लुक को और सुंदर बनाने के लिए इस दुपट्टे पर किरण लेस भी ओढ़ी गई है। दुल्हनें इस दुपट्टे को सिर पर ओढ़ती हैं क्योंकि शादी गुरुद्वारे में होती है।

फैंस के मजेदार रिएक्शन पर भी डालें नजर

फैंस के मजेदार रिएक्शन पर भी डालें नजर

दिलजीत और सोनम की शादी वाली तस्वीरें देखकर फैंस दीवाने ही हो गए हैं। कई लोग ऐसा कह रहे हैं कि दोनों सितारों को असली में शादी कर लेनी चाहिए। पहले यूजर ने कमेंट किया, 'पाजी लड्डू तो खिला दो।' तो दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी फेवरेट जोड़ी।' वहीं, कई फैंस ऐसे थे जिन्होंने सोनम के लुक की तारीफ की।

View Original Source