Sonam First In Painting Competition - Rishikesh News

Sonam First In Painting Competition - Rishikesh News

मतदाता दिवस के अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला में एनएसएस इकाई की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोनम ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और हंसिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं



इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवियों की ओर से रैली निकाल कर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। मुकेश शर्मा ने सभी को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर सभी छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करें। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन और बीएलओ के माध्यम से अपने निर्वाचन पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी ओमवीर सिंह सैनी ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार करना बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को वोट देना चाहिए। इस अवसर पर आदित्य राणा, अमित जगूड़ी, शिवचरण नेगी, अभिषेक, रवि शर्मा, आदित्य, सानिया, अंजलि, दीपांशी आदि मौजूद रहे।

View Original Source