Subhash Amin Got The Award Of Best Supervisor - Meerut News

Subhash Amin Got The Award Of Best Supervisor - Meerut News

सरधना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मेरठ की सभी विधानसभाओं से चयनित एक सुपरवाइजर और 10 बीएलओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
सरधना विधानसभा से सुभाष अमीन को बेस्ट सुपरवाइजर के सम्मान से नवाजा गया। वहीं बेस्ट बीएलओ के रूप में सुनील कुमार, विजय कुमार, पम्पोस, धर्मवीर, विश्वेंद्र मलिक, आशीष गुप्ता (सहायक अध्यापक) तथा शिवानी, सविता सैनी, लोकेश रानी और मगन (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एडीजी व आयुक्त द्वारा सभी चयनित कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, लेखपाल तथा अन्य अधिकारी ने सम्मानित कार्मिकों को बधाई दी। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source