Sulaman Qadir:पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर के बेटे की शर्मनाक हरकत, घर में काम करने वाली महिला ने लगाया बड़ा आरोप - Housemaid Accuses Abdul Qadir Son Of Physical Assault Know Details

Sulaman Qadir:पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर के बेटे की शर्मनाक हरकत, घर में काम करने वाली महिला ने लगाया बड़ा आरोप - Housemaid Accuses Abdul Qadir Son Of Physical Assault Know Details

विस्तार Follow Us

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे सुलमान कादिर पर एक घर में काम करने वाली महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सुलमान ने उसे जबरन अपने फार्महाउस ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

पुलिस ने हिरासत में लिया
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने सुलमान कादिर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो सकेगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून के तहत आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। विज्ञापन विज्ञापन

2019 में हुआ था अब्दुल कादिर का निधन
41 वर्षीय सुलमान कादिर ने 2005 से 2013 के बीच 26 प्रथम श्रेणी और 40 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। उनके पिता अब्दुल कादिर पाकिस्तान के महान क्रिकेटरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट और 104 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 1980 के दशक में लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई। अब्दुल कादिर का सितंबर 2019 में निधन हो गया था।

View Original Source