T20 वर्ल्ड कप से हटा पाकिस्तान तो सख्त कार्रवाई करेगा ICC, द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, PSL में नहीं खेल पाएंगे विदेशी खिलाड़ी!
Hindi Cricket HindiIf Pakistan Withdraws From T20 World Cup Icc Will Take Strict Action Including Banning Bilateral Series T20 वर्ल्ड कप से हटा पाकिस्तान तो सख्त कार्रवाई करेगा ICC, द्विपक्षीय सीरीज पर रोक, PSL में नहीं खेल पाएंगे विदेशी खिलाड़ी!
अगर पाकिस्तान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से दोस्ती निभाने के चक्कर में T20 वर्ल्ड कप से हट जाता है तो ICC ऐसे कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है जिससे क्रिकेट में पाकिस्तान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाएगा.
Published: January 25, 2026 11:14 AM IST
By Shivendra Rai
Follow Us
ICC’s Ultimatum To Pakistan: आईसीसी भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान के रवैये से नाखुश है. पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ जारी विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन किया है. इससे आईसीसी नाराज है और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप से हटने की बात कही थी. अगर ऐसा होता है तो ICC ऐसी सख्त कार्रवाई करने के मूड में है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा.
ICC कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर पाकिस्तान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से दोस्ती निभाने के चक्कर में T20 वर्ल्ड कप से हट जाता है तो ICC ऐसे कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है जिससे क्रिकेट में पाकिस्तान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाएगा. ICC विदेशी खिलाड़ियों के PSL में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा सकता है. यही नहीं आईसीसी पाकिस्तान के किसी भी तरह के द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा लेने पर रोक लगा सकता है. ऐसे प्रतिबंध न केवल PCB की आय को नुकसान पहुंचाएंगे बल्कि पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट की वैल्यू को भी खत्म कर देंगे.
ICC और पीसीबी में क्यों हुई तनातनी
टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच जारी तनातनी में पाकिस्तान ने खुद एंट्री ली थी. पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ जारी विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन किया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था और विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी है.
इस बीच बांग्लादेश को पाकिस्तान का समर्थन मिलने के बाद यह विवाद और गहरा गया है. बताया जा रहा है कि अगर यह मामला सुलझता नहीं है तो पाकिस्तान अपने टूर्नामेंट में भाग लेने के फैसले की समीक्षा कर सकता है. आईसीसी द्वारा आधिकारिक रूप से बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार लेगी.
मोहसिन नकवी ने आईसीसी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है. एक देश को जब चाहे फैसले लेने की छूट है, जबकि दूसरे देशों के लिए नियम अलग हैं. बांग्लादेश एक बड़ा स्टेकहोल्डर है और उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए.
नकवी ने यह भी सवाल उठाया कि जब आईसीसी ने पाकिस्तान और भारत के लिए वेन्यू बदलने जैसे फैसले लिए थे तो बांग्लादेश के मामले में वही नीति क्यों नहीं अपनाई गई. पीसीबी सीधे आईसीसी के अधीन नहीं है बल्कि पाकिस्तान सरकार के प्रति जवाबदेह है. प्रधानमंत्री अभी पाकिस्तान से बाहर हैं. उनके लौटने के बाद सरकार इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेगी और बोर्ड उन्हीं के निर्देशों का पालन करेगा.
Add India.com as a Preferred Source
नकवी के इस बयान को आईसीसी ने नकारात्मक रूप से लिया है. नकवी के बयान के बाद आईसीसी पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है जिनमें एशिया कप से संभावित बैन भी शामिल है. अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप से हटने का फैसला करता है तो आईसीसी सभी द्विपक्षीय सीरीज को सस्पेंड कर सकता है. पाकिस्तान सुपर लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से भी मना कर सकता है.
About the Author

Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Also Read:

क्या बांग्लादेश के बाद PAK भी नहीं खेलेगा T20 World Cup 2026? मोहसिन नकवी ने बताई सच्चाई

बांग्लादेश के टी-20 विश्व कप में नहीं खेलने पर आया दिग्गज का रिएक्शन, बोले- भविष्य में होगा नुकसान

T20 वर्ल्ड कप पर राशिद लतीफ के बिगड़े बोल, PCB को सलाह- पाकिस्तान कर दे बॉयकॉट तो टूर्नामेंट तबाह...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
T20 World CupBangladesh Cricket boardICCICC Vs PCBMohsin NaqviPakistan cricketPakistan Cricket Board
More Stories
Read more