T20 Wc 2026:टीम चयन के बाद मोहसिन नकवी ने अलापा पुराना राग, कहा- विश्वकप में भागीदारी सरकार की सलाह पर निर्भर - T20 World Cup 2026: Mohsin Naqvi Says Participation In T20 Wc Subject To Governments Advice
विस्तार Follow Us
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान होने के बाद एक बार फिर पुराना राग अलापा। उन्होंने कहा कि आगामी विश्व कप के लिए टीम की घोषणा का मतलब ये नहीं कि पाकिस्तान ने वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का अंतिम फैसला कर लिया है। नकवी ने दोहराया कि पीसीबी अब भी पाकिस्तान सरकार के रुख का इंतजार कर रहा है और उसी के आधार पर यह तय किया जाएगा कि टीम टूर्नामेंट में भाग लेगी या नहीं। यह टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'इससे ज्यादा हम क्या करते', आईसीसी का फैसला बांग्लादेश को स्वीकार; बीसीबी ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सुरक्षा कारणों से भारत जाने से इनकार करने वाले बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईपीएल से मुस्तफिज़ुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था। टीम चयन के बाद खिलाड़ियों और मुख्य कोच माइक हेसन के साथ हुई बैठक में नकवी ने कहा, 'हम सरकार की सलाह का इंतजार कर रहे हैं। सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका पालन करेंगे। अगर सरकार हमें विश्व कप में नहीं जाने को कहेगी, तो हम नहीं जाएंगे।'
नकवी ने लगाया आईसीसी पर आरोप
रविवार को पाकिस्तान ने सलमान अली आगा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की। बैठक में नकवी ने खिलाड़ियों को बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के मुद्दे पर पीसीबी की नीति से भी अवगत कराया। बाद में जारी बयान में पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के समर्थन में बोर्ड के सैद्धांतिक रुख का समर्थन किया है। नकवी ने कहा कि बांग्लादेश का भारत में खेलने से इनकार करना एक सिद्धांतों पर आधारित फैसला था। उन्होंने आईसीसी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'हम आईसीसी के इस रवैये को सिरे से खारिज करते हैं। क्रिकेट को खेल की भावना और सिद्धांतों के अनुसार चलाया जाना चाहिए।' नकवी ने खिलाड़ियों को यह भी याद दिलाया कि घरेलू ऑस्ट्रेलिया सीरीज और आगामी विश्व कप को लेकर प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और उनसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।
ये भी पढ़ें: ICC-PCB: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा आईसीसी से पंगा लेना! T20 विश्वकप में नहीं खेलने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?