T20 World Cup:बांग्लादेश विवाद पर कूदे शाहिद अफरीदी, आईसीसी की विश्वसनीयता पर खड़े किए सवाल; जानें क्या कहा - Shahid Afridi Have Criticised The Icc's Decision To Remove Bangladesh From The T20 World Cup
विस्तार Follow Us
टी20 विश्व कप को लेकर हुए बांग्लादेश विवाद पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कूद पड़े हैं। अफरीदी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किए जाने को लेकर आईसीसी को घेरा है और उसकी विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर आईसीसी से उसके मैच भारत के बजाए श्रीलंका में कराने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने उसकी मांग खारिज कर दी थी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया था शामिल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को 23 जनवरी को 24 घंटे की समय सीमा दी गई थी कि वह पुष्टि करे कि उसकी टीम निर्धारित समय पर भारत जाएगी या नहीं। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब न मिलने पर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को प्रतिस्थापन टीम के रूप में घोषित कर दिया। बांग्लादेश को बाहर किए जाने पर पाकिस्तान को बहुत तकलीफ हो रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई थी और अब अफरीदी भी इस विवाद में कूद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन