Tamil Nadu:तमिलनाडु के मदुरै में भीषण सड़क हादसा, दो बसों के बीच टक्कर; हादसे में तीन की मौत, 15 से अधिक घायल - Tamil Nadu Road Accident Many Killed Several Injured Omnibus Rams Parked Vehicle Near Madurai
तमिलनाडु के मदुरै जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा तिरुचि-मदुरै राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेलूर के पास पलापट्टी इलाके में हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पुलिस के अनुसार चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी बस रविवार तड़के पलापट्टी इलाके में सड़क किनारे एक चाय की दुकान के पास रुकी हुई थी। बताया गया कि बस का चालक कुछ देर के लिए बस से नीचे उतरा हुआ था। इसी दौरान चेन्नई से मार्तंडम जा रही एक अन्य निजी बस अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में खड़ी बस के पिछले हिस्से से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पीछे बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कनागरंजीथम (65), सुदर्शन (23) और एक अज्ञात महिला यात्री के रूप में हुई है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।
इस दुर्घटना में दोनों बसों में सवार 15 से अधिक यात्रियों को अलग-अलग स्तर की चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बसों से बाहर निकालने में मदद की और पुलिस तथा एंबुलेंस सेवाओं को सूचना दी।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking reports from India News and more news in Hindi.