The Pace Of Development In Haryana Is Fast, The Opposition Is Only Busy Spreading Confusion: Anurag Thakur - Sonipat News

The Pace Of Development In Haryana Is Fast, The Opposition Is Only Busy Spreading Confusion: Anurag Thakur - Sonipat News

सोनीपत। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा आज विकास की नई गति के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां पर सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है। बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं मगर विपक्ष महज भ्रम फैलाने में लगा हुआ है। वह रविवार को मुरथल स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर विपक्ष की तरफ से दिए जा रहे बयान निराधार हैं। विपक्ष का इतिहास केवल परिवारवाद को बढ़ावा देने का रहा है। विज्ञापन विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की बौखलाहट अब सबके सामने है। ममता देश की पहली मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई में बाधा डाली है। ईडी के छापा डालने पर स्वयं मौके पर पहुंचकर दस्तावेज और पेन ड्राइव ले जाना कई सवाल खड़े करते हैं। ऐसा लग रहा है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा और वहां की क्रिकेट टीम के भारत में टी-20 विश्व कप खेलने के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस विषय पर स्पष्ट रुख अपना चुके हैं।

एसआईआर और ईवीएम को लेकर विपक्ष के सवालों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव जीतते हैं तो सब ठीक लगता है और हारते ही सिस्टम पर सवाल उठने लगते हैं। विपक्ष घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाकर असली मतदाताओं के हक को कमजोर करना चाहता है।
राहुल गांधी की तरफ से सरकार पर धर्म और जाति के आधार पर बांटने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई थी और अब कांग्रेस उसी राह पर चल रही है। इस दौरान आजाद सिंह नेहरा, योगेश पाल अरोड़ा, अमित शोनक, नवीन शर्मा मौजूद रहे।

View Original Source