Today Tarot Card Reading:कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग - Tarot Card Reading 15 January 2026 Today Tarot Card Rashifal Horoscope In Hindi

Today Tarot Card Reading:कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग - Tarot Card Reading 15 January 2026 Today Tarot Card Rashifal Horoscope In Hindi

विस्तार Follow Us

Tarot Card Reading 15 January 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने भीतर शांति और स्थिरता महसूस कर सकते हैं। ध्यान, पूजा या आत्मचिंतन से आपको मानसिक सुकून मिलेगा और आप कई बातों को पहले से बेहतर समझ पाएंगे।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

व्यावसायिक क्षेत्र में आज मनचाही सफलता मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। मेहनत पूरी होगी, लेकिन उसका परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पाएगा। किसी काम में देरी या रुकावट आ सकती है, इसलिए आज धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

विज्ञापन विज्ञापन

आपको सलाह दी जाती है कि आज वाद-विवाद और बहस से दूर रहें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है, जो आपके काम और रिश्तों दोनों को प्रभावित कर सकता है। शांत रहकर और समझदारी से बात करने पर स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी।

आज का दिन आपके मान-सम्मान के लिहाज से अच्छा रहेगा। लोग आपकी राय को महत्व देंगे और कार्यक्षेत्र या परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपके व्यवहार और समझदारी की सराहना हो सकती है।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन खास मजबूत नहीं रहेगा। आमदनी सामान्य रह सकती है, लेकिन खर्चे अपेक्षा से अधिक हो सकते हैं। अचानक किसी जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी रहेगा।

कुल मिलाकर आज का दिन आध्यात्मिक रूप से मजबूत है, लेकिन व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है।



Weekly Rashifal (12-18 Jan 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह?

Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?

टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

द फूल 

द मैजिशियन 

द हाई प्रीस्टेस 

द एम्प्रेस 

द एम्परद हायरोफैन्ट 

द लवर्स

द चेरीअट 

स्ट्रेंथ 

द हरमिट 

व्हील ऑफ फॉर्च्यून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन 

डेथ 

टेम्परेंस

द डेविल

द टॉवर 

द स्टार 

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड 

 

Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

View Original Source