Train Status:बरौनी-बछवारा के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कमीशनिंग, एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव - Hajipur Changes In Train Operations Due To Automatic Signaling Commissioning Ni Work Between Barauni-bachhwara

Train Status:बरौनी-बछवारा के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कमीशनिंग, एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव - Hajipur Changes In Train Operations Due To Automatic Signaling Commissioning Ni Work Between Barauni-bachhwara

विस्तार Follow Us

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए क्षमता विस्तार के लिए कई प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 127 रूट किलोमीटर में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूरा किया जा चुका है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
बरौनी–बछवारा खंड में एनआई कार्य की तैयारी
इसी योजना के तहत बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग के लिए 26.01.2026 से 28.01.2026 तक प्री-एनआई तथा 29.01.2026 को एनआई कार्य किया जाएगा। इस अवधि में सुरक्षा और तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं। विज्ञापन विज्ञापन
 
कुछ ट्रेनों का परिचालन किया गया रद्द
एनआई कार्य के दौरान 26 से 29 जनवरी 2026 तक बरौनी एवं समस्तीपुर से खुलने वाली 75239/75240 बरौनी–समस्तीपुर–बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की अपील की है।
 
कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
एनआई अवधि के दौरान कुछ प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें 26 जनवरी 2026 को एसएमवीबी से खुलने वाली 22352 एसएमवीबी–सहरसा एक्सप्रेस तथा 25 जनवरी 2026 को लोकमान्य तिलक से खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक–अगरतला एक्सप्रेस को दानापुर–पटना–मोकामा–बेगुसराय मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 27 जनवरी 2026 को न्यू तिनसुकिया से खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया–अमृतसर एक्सप्रेस को खगड़िया–समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 26 से 29 जनवरी 2026 तक 63307 कटिहार–समस्तीपुर पैसेंजर और 63308 समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर को खगड़िया–नरहन–समस्तीपुर तथा समस्तीपुर–नरहन–खगड़िया मार्ग से चलाया जाएगा।
 
आंशिक प्रारंभ और समापन की व्यवस्था
एनआई कार्य के कारण 26 से 29 जनवरी 2026 तक 63283 बरौनी–पटना मेमू का आंशिक प्रारंभ विद्यापतिधाम स्टेशन से किया जाएगा। इसी अवधि में 63284 पटना–बरौनी मेमू का आंशिक समापन विद्यापतिधाम स्टेशन पर होगा। वहीं 63305 कटिहार–सोनपुर मेमू का आंशिक समापन बेगूसराय स्टेशन पर किया जाएगा।
 
कुछ ट्रेनें री-शेड्यूल होकर चलेंगी
26 से 28 जनवरी 2026 तक बलिया से खुलने वाली 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस को 50 मिनट तथा 29 जनवरी को 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाया जाएगा। इसके अलावा 27 जनवरी 2026 को किशनगंज से खुलने वाली 15715 किशनगंज–अजमेर एक्सप्रेस 90 मिनट रि-शिड्यूल रहेगी।

पढ़ें- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026: भागलपुर में निकली मतदाता जागरूकता पदयात्रा, लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश
 
नियंत्रण के साथ संचालित होंगी कई गाड़ियां
एनआई कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इनमें 25, 27 और 28 जनवरी 2026 को ग्वालियर से खुलने वाली 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस, 28 जनवरी को नई दिल्ली से खुलने वाली 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल और 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 26 जनवरी को आनंद विहार–सहरसा एक्सप्रेस, 28 जनवरी को एसवीडीके–कामाख्या एक्सप्रेस, 29 जनवरी को सहरसा–आनंद विहार एक्सप्रेस तथा 25 जनवरी को उधना–जयनगर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking headlines from India News and more updates in Hindi.

View Original Source